•  

सिंगापुर से लौटे रजनीकांत कहा, बहुत जल्द आ रहा है 'राणा'

रविवार, जून 19, 2011,12:27 [IST]
तमिल फिल्मों के सुपर स्टार रजनीकांत के चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी है, उनका चहेता सितारा सिंगापुर अस्पताल से वापस आ गया है। रजनी ने कहा कि मैं अब पहले से काफी बेहतर हूं, अपने दर्शकों से उन्होंने  कहा कि वो बहुत जल्द फिल्मों में धमाके दार वापसी करेगें। उनकी फिल्म राणा, अगर भगवान ने चाहा तो इस साल के अंत में दर्शकों के बीच में पहुँच जायेगी।

रजनी ने कहा कि सब कुछ ऊपर वाले के हाथ में होता है, वो ही बिगाड़ता है और वो ही बनाता है। जिस तरह आदमी खेल शुरू होने से पहले सिक्के उछालता है लेकिन हेड आयेगा ये टेल, ये तो केवल ऊपर वाला ही जानता है इसलिए जो कुछ भी है , मैं इसके लिए ऊपर वाले का शुक्रिया करता हूँ कि उसने मुझे फिर से एक मौका दिया है। साथ ही मैं अपने चाहने वालों का तहे दिल से आभारी हूं क्योंकि शायद उन्ही की दुआओं का असर है जिसके चलते मैं वापस आ गया हूं।

आपको बता दें कि किडनी की बीमारी के चलते रजनीकांत की हालत काफी खराब हो गई थी, जब चेन्नई के अस्पताल ने उन्हें निराश कर दिया तो वो सिंगापुर चले गये थे। फिलहाल अब वो ठीक हैं और भारत वापस आ गये हैं।

रजनीकांत पिछले दिनों राणा की शूटिग कर रहे थे, इस फिल्म के दौरान वो गंभीर रूप से बीमार हो गये थे, जिससे शूटिंग लटक गयी थी। रजनीकांत इस फिल्म में तिहरी भूमिका में है, जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आयेगी। रजनीकांत से पहले दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्म बैराग और अदालत में तिहरा किरदार निभाया है। तिहरे रोल की रजनी की ये पहली फिल्म होगी।
English summary
Actor Rajinikanth, who is recovering in Singapore, thanked his fans for praying for his recovery. He said that he would make them happy in his next movie 'Rana'.
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
IPL, Wankhede Stadium, Mumbai
Kolkata Knight Riders won by 32 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
Match starts at 03:30 pm IST  
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Match starts at 04:00 pm IST