मशहूर अभिनेता धर्मेद्र ने हाल ही में अपने मन की बात कही है कि उनकी इच्छा है कि वे जल्द से जल्द अपनी बेटी ईशा की शादी कर दें। लेकिन इसके लिए उन्हें ईशा के लिए सही वर की तलाश है। हाल ही में धर्मेद्र की फिल्म यमला पगला दीवाना ने सफलता हासिल की है। इसके बाद उनका आत्मविश्वास बढा है। और अब वे बहुत जल्द अपनी बेटी के साथ फिल्म टेल मी ओ खुदा में नजर आयेंगे।
यह फिल्म हेमा मालिनी बना कर रही हैं और इसमें पहली बार धर्मेन्द्र अपनी बेटी के साथ नजर आयेंगे। उन्होंने कहा है कि वे चाहते हैं कि वह जल्द से जल्द ईशा की शादी कर दें। लेकिन जब तक सही वर नहीं मिलता। वह शादी नहीं करेंगे। खुद ईशा मानती हैं कि उनके पिता उनके लिए अच्छे दोस्त हैं और वे कभी किसी तरह का दबाव नहीं बनाते हैं हम पर।
धर्मेन्द्र का इस बारे में कहना है कि बेटियां तो बाबूल की रानियां वाकई होती हैं और उन्हें शादी से पहले पूरी छूट देनी चाहिए। उसके बाद वह अपने पति के अनुसार चलने लगती है। इसलिए मैंने अपनी बेटियों को पूरी तरह से छूट दे रखी है। फादर्स डे के अवसर पर उन्होंने यह सारी बातें अपनी बेटी के बारे में कही। धर्मेन्द्र ने बताया कि देओल परिवार में ईशा की शादी की बात भी होने लगी है।
लेकिन यह तभी होगी जब ईशा की भी इसमें पूरी मंजूरी होगी। सो, फिल्म की रिलीज के साथ ही ईशा हो सकता है कि शादी के बंधन में बंध जायें। ईशा ने कहा है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि पापा उनके लिए सही निर्णय ही लेंगे। इसलिए मुझे पूरी उम्मीद है कि मुझे चिंतित होने की जरूरत नहीं है।