•  

शमिता ने छोडी एक्टिंग

रविवार, जून 19, 2011,12:50 [IST]
शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से की थी। लेकिन इसके बावजूद उन्हें यहां सफलता नहीं मिली। तो अंततः उन्होंने एक्टिंग के करियर को टाटा बाय-बाय कह दिया है। खबर है कि शमिता ने एक्टिंग छोड़ कर लंदन में अपनी बहन और जीजाजी के साथ बसने का इरादा कर लिया है।

हाल ही में वह दोनों के साथ लंदन गयीं हैं। लंदन में उन्होंने तय किया है कि वह अपना इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स पूरा करेंगी और फिर वापस आयेंगी। उन्होंने बताया है कि वह लंदन में जाकर वहां के सेंट्रल संत मार्टिन कॉलेज ऑफ आर्ट और डिजाइन में दाखिला लेंगी। और वहां से वह इंटीरियर का स्पेशल कोर्स करने के बाद ही कुछ और काम करेंगी।

शमिता शेट्टी ने कभी फिल्म मोहब्बते से शुरुआत की थी और यह फिल्म यशराज प्रोडक्शन की फिल्म थी। इसके बावजूद उनका करियर आगे नहीं बढ पाया। उन्होंने कहा है कि कोर्स पूरा करने के बाद वह अपनी बहन की प्रोडक्शन कंपनी में क्रियेटिव डायरेक्टर के रूप में काम करेंगी। साथ ही वह यह भी चाहती हैं कि वापस मुंबई में आकर वह अपना कोई नया कारोबार शुरू करें। फिलहाल शमीता आपको ऑल द बेस्ट। नयी पारी की शुरुआत के लिए। हमारी शुभकामना है कि आप कामयाब हों।
English summary
Actress Shamita Sheety left acting . Shamita Shetty, has decided to take off to London to in search of another calling.
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
IPL, Wankhede Stadium, Mumbai
Kolkata Knight Riders won by 32 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
Match starts at 03:30 pm IST  
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Match starts at 04:00 pm IST