बहुत जल्द आपके सामने अभिनय की दुनिया के तीन नगीने एक साथ एक ही फिल्म में चमकने वाले हैं। हम बात कर रहे हैं, अभिनेता अजय देवगन, अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा और बॉलीवुड कॉमेडी सम्राट परेश रावल की। फिल्म का नाम है 'अतिथि तुम कब जाओगे'।
यह फिल्म फरवरी में रिलीज हो रही है इसका निर्देशन फिल्म निर्देशक अश्विनी धीर ने किया है। यह वार्नर ब्रदर्स की पहली बॉलीवुड फिल्म है। फिल्म में अजय देवगन और कोंकणा सेन पति-पत्नी बने हैं। इनके घर एक बिन बुलाये मेहमान पहुंचते हैं। मेहमान का किरदार परेश रावल ने निभाया है।
फिल्म का निर्माण अमिता पाठक ने किया है। फिल्म निर्माण के क्षेत्र में अमिता बिल्कुल नयी हैं। यह उनकी पहली फिल्म है। फिल्म में संगीत प्रीतम ने दिया है, कोरियो ग्राफी अहमद खान और राजू खान ने की है। फिल्म का स्क्रीनप्ले रॉबिन भट्ट, अश्वनी धीर और तुषार हीरानंदानी ने मिल कर लिखा है। फिल्म 26 फरवरी 2010 को रिलीज होगी।