•  

राखी रचाएगी दूसरा स्वयंवर

सोमवार, दिसंबर 21, 2009,10:52 [IST]
राखी सावंत के प्रशंसकों के लिए एक नयी खबर है। पिछले दिनों 'राखी का स्वयंवर' में इलेश को अपना जीवनसाथी चुनने के बाद भी राखी उन्हे अपना लाइफ पार्टनर नहीं बना सकीं। लेकिन राखी ने अपने बैड लक से हार नहीं मानी है। अब वह जल्द ही दोबारा स्वयंवर रचाने जा रही हैं। इस बार वह सिर्फ अपने भरोसे अपना लाइफ पार्टनर नहीं चुनने वालीं। मिस्टर परफेक्ट चुनने के लिए राखी अपनी फैमिली की मदद लेंगी। मतलब शो में केवल राखी नहीं बल्कि उनकी फैमिली भी लड़कों का इंटरव्यू लेती दिखेगी।

राखी का दूसरा स्वयंवर एनडीटीवी ही प्रस्तुत करेगा या कोई और चैनल इस बारे में फिलहाल कोई खबर नहीं है। क्योंकि इस मामले में एनडीटीवी ने अपने होठ सिल रखे हैं। अभी लोग ये सोचने में ही लगे हैं कि 'राखी का स्वयंवर' सही का मैरिज टेलीकास्ट था या फिर अन्य सीरियल्स की ही तरह ये भी एक कहानी ही थी। ऐसे में राखी का दूसरा स्वयंवर दर्शकों पर क्या प्रभाव छोड़ेगा यह कहना काफी मुश्किल है।

वैसे राखी की टीआरपी इस शो की वजह से काफी हाई हुई थी। साथ ही एनडीटीवी ने भी इस शो के जरिए अपने साथ के चैनलों को पीछे छोड़ दिया था। लेकिन राखी के इलेश से शादी ना करने की वजह से बहुत से दर्शकों तक ये संदेश गया कि ये भी एक तरह का धारावाहिक ही है जिसे रियल लाइफ से सिर्फ टीआरपी पाने के लिए जोड़ा जा रहा है। तो राखी जब दोबारा अपना लाइफ पार्टनर चुनेंगी तब चैनल कि टीआरपी का क्या हाल होता है, ये तो दर्शकों के ही ऊपर है।
User Comments
दीपक संकलेचा 22 Dec 2009 01:52 pm
राखी एक इतेम गर्ल है वो उसमे ही ठीक है टी.व्. पे नहीं.बाकि अगर कोई उसका सवायाम्बर देखता है तो वो उसकी भूल है के वो असली HAI
मनोज गुप्‍ता लखनऊ 21 Dec 2009 03:07 pm
सबसे बड़ी फ्राड और दुनिया को बेवकूफ बनाने में सबसे आगे है राखी सावंत
[ कमेंट लिखें ]
IPL, Wankhede Stadium, Mumbai
Kolkata Knight Riders won by 32 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
Match starts at 03:30 pm IST  
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Match starts at 04:00 pm IST