To check Oneindia Hindi on your Mobile
go to:   http://m.oneindia.in/hindi/
  •  

बॉलीवुड करेगा आंदोलन

मुंबई में एक ऐसा आंदोलन अंगड़ाई ले रहा है जिसकी अगुवाई फिल्मी सितारे करेंगे। ये आंदोलन विश्व में बाल तस्करी की समस्या के विरुद्ध होने जा रहा है।

अमेरिकी राजदूत के प्रतिनिधि मिलैनी वेरवीर ने मुंबई फिल्मोद्योग के नामचीन लोगों को साथ लेकर ये अभियान छेड़ा है। वेरवीर के मुताबिक बाल तस्करी वैश्विक महामारी का रूप लेकर राष्ट्र,धर्म, जाति की सीमाओं को भी पार कर चुकी है। भारत में इस अभियान की बहुत जरूरत है क्योंकि आज के समय में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा हर दिन बढ़ती जा रही है।

इस आंदोलन में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, प्रीती जिंटा, शबाना आजमी, कैटरीना कैफ और सुनील शेट्टी जैसी हस्तियाँ शामिल हो रही हैं। ये सभी 'बच्चों की तस्करी के खिलाफ'(ए.सी.टी.) आंदोलन में एकजुट हुए हैं।

नवंबर 7, 2009 की अन्य खबरें
 
Assembly Elections - 2012
1st ODI , Sheikh Zayed Stadium, Abu Dhabi
Match starts at 04:30 pm IST  

मैं साधारण इंसान हूं: अमिताभ

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का कहना है कि वह चाहते हैं कि लोग उन्हें पिता हरिवंश राय बच्चन और मां तेजी बच्चन के पुत्र के रूप में ही पहचाने।जयपुर साहित्य समारोह में शुक्रवार को हिस्सा लेने पहुंचे अमिताभ ने कहा, "मैं स्वयं को कभी विशेष व्यक्ति नहीं मानता हूं। मैं जो कुछ भी हूं, वह अपने माता-पिता के कारण ही हूं। मैं चाहता हूं कि लोग मुझे पिता और मां के परिचय से पहचाने।".....
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
Oneindia  Oneindia Login
Follow Oneindia Hindi on Twitter
Oneindia Hindi Facebook fan page
Write Comments on this Article