बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन मुंबई में हुए 26/11 के आतंकवादी हमले के शिकार लोगों के लिए एक विशेष गीत को अपनी आवाज देंगे।
अमिताभ ने अपने ब्लॉग 'बिगबी डॉट बिगअड्डा डॉट कॉम' पर लिखा है, "सोनू निगम ने उस दुर्भाग्यपूर्ण दिन अपनी जान गंवा चुके लोगों के लिए एक गीत तैयार किया है। उन्होंने मुझसे इस गीत में हिस्सा लेने के लिए कहा है।"
उन्होंने कहा कि कई अलग-अलग कलाकारों ने इसमें आवाज दी है। हमारी स्वतंत्रता के प्रति एकजुटता और मजबूती दिखाने और इस स्वतंत्रता के लिए जान देने वाले लोगों के लिए यह गीत तैयार किया गया है। उन्होंने कहा, "मैंने इस प्रयास का आनंद लिया और इसमें अपनी आवाज दी है।"
मुंबई पुलिस द्वारा आयोजित 26/11 के आतंकवादी हमले के पहले स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अमिताभ के भी शामिल होने की उम्मीद है।
26 नवम्बर 2008 को हथियारों से लैस 10 आतंकवादी मुंबई में घुस गए थे और उनके द्वारा किए गए हमलों में 170 लोगों की मौत हो गई थी।