•  

पुरस्‍कार नही ले पाए रितिक रोशन

बुधवार, मार्च 4, 2009,14:22 [IST]
अभिनेता रितिक रोशन फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार के दौरान श्रेष्‍ठ अभिनेता का पुरस्‍कार न ले पाने के लिए काफी दुखी है। उन्‍हें फिल्‍म जोधा अकबर के लिए श्रेष्‍ठ अभिनेता का पुरस्‍कार दिया गया। उनकी मां पिंकी रोशन की तबियत काफी खराब होने के कारण उन्‍हें घर पर रूकना पड़ गया था।
  Read:  In English 
रितिक के पिता राकेश रोशन ने बताया कि अचानक पिंकी की तबियत खराब हो गई। जिससे सभी परेशान हो गए। हमने अंत में फिल्‍मफेयर मे जाने का कार्यक्रम रदद कर डाला। डॉक्‍टर ने आकर पिंकी को दवाइयां दी। बाद में पिंकी की हालत सामान्‍य हुई।

अपनी मां की तबियत के बारे में रितिक रोशन ने बताया, '' वे अब ठीक है। जल्‍दी ही पूरी तरह ठीक हो जाएंगी।'' साथ ही फिल्‍मफेयर के दौरान उपस्थित न होने के बारे में उन्‍होंने कहा, '' जोधा अकबर कई मायनों में बेहतरीन फिल्‍म थी। यह मेरी पहली ऐतिहासिक और कास्‍ट्यूम ड्रामा वाली फिल्‍म थी। इस तरह की फिल्‍में करने को बहुत कम ही मिलती है। इस फिल्‍म के लिए पुरस्‍कार मिलना काफी गर्व की बात है। लेकिन इसे लेने के लिए उपस्थित न होना मेरा दुर्भाग्‍य है।''

खैर रितिक आपको परेशान होने की जरूरत नही है क्‍योंकि ऐसे पुरस्‍कार तो आपको मिलते रहेंगे।

&13;
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
IPL, Wankhede Stadium, Mumbai
Kolkata Knight Riders won by 32 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
Match starts at 03:30 pm IST  
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Match starts at 04:00 pm IST