•  

कलाकारों से परेशान हुए डेविड धवन

गुरूवार, फरवरी 12, 2009,16:58 [IST]
हास्यप्रधान फिल्में बनाने वाले निर्देशक डेविड धवन ने जब से अपनी नई फिल्म 'हुक या क्रुक' के निर्माण की घोषणा की है, तब से वह कलाकारों द्वारा यह फिल्म छोड़ने की सिरदर्दी झेलते-झेलते परेशान हो गए हैं।

सबसे पहले इरफान खान ने यह फिल्म करने से इंकार किया। इरफान की जगह डेविड ने के.के. मेनन को साइन कर लिया लेकिन इसके तुरंत बाद उदय चोपड़ा ने भी फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया। उदय की भरपाई करने के लिए डेविड ने श्रेयास तलपड़े को साइन कर लिया।

डेविड को लगा था कि उनकी इस समस्या का अंत हो चुका है लेकिन पिछले हफ्ते आदित्य पंचोली ने भी कहानी पसंद नहीं आने का बहाना करते हुए इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया।

डेविड ने हालांकि पंचोली के फिल्म छोड़ने को ज्यादा गंभीर नहीं लगाया है। उन्होंने कहा कि पंचोली ने उनसे बात करने के बाद फिल्म में काम करने से इंकार किया है।

डेविड ने कहा, "मैं और आदित्य साथ-साथ बैठे। हमने उनकी भूमिका में थोड़ा बदलाव करने की कोशिश की लेकिन इसके बावजूद बात नहीं बनी तो मैंने उन्हें खुशी-खुशी फिल्म छोड़ने को कह दिया।"
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
IPL, Wankhede Stadium, Mumbai
Kolkata Knight Riders won by 32 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
Match starts at 03:30 pm IST  
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Match starts at 04:00 pm IST