•  

मैं साधारण इंसान हूं: अमिताभ

शनिवार, जनवरी 24, 2009,16:50 [IST]
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का कहना है कि वह चाहते हैं कि लोग उन्हें पिता हरिवंश राय बच्चन और मां तेजी बच्चन के पुत्र के रूप में ही पहचाने।

जयपुर साहित्य समारोह में शुक्रवार को हिस्सा लेने पहुंचे अमिताभ ने कहा, "मैं स्वयं को कभी विशेष व्यक्ति नहीं मानता हूं। मैं जो कुछ भी हूं, वह अपने माता-पिता के कारण ही हूं। मैं चाहता हूं कि लोग मुझे पिता और मां के परिचय से पहचाने।"

बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्म देने वाले अमिताभ ने कहा कि वह खुद को एक साधारण इंसान मानते हैं। उन्होंने कहा, "मैं और अभिषेक स्टार शब्द से दूर रहना चाहते हैं।" उन्होने अभिषेक के साथ संबंधों के बारे में कहा, "अभिषेक के साथ मैं मित्रवत व्यवहार करता हूं।"

अमिताभ ने कहा कि वह दिलीप कुमार और वहीदा रहमान की फिल्मों को देखकर बड़े हुए हैं। उन्होंने कहा, "मैं इन दोनों का प्रशंसक हूं। वैसे गुरुदत्त की फिल्में भी काफी पसंद है। 'कागज के फूल' मेरी पसंदीदा फिल्मों में शामिल है।"
User Comments
Mohmmad shahid 26 Jan 2009 12:57 pm
I dont think that Mr. Amitabh Bachan is a shahinsha of Bollywood. We can say Delip kumar is a shahinsha of Bollywood
[ कमेंट लिखें ]
IPL, Wankhede Stadium, Mumbai
Kolkata Knight Riders won by 32 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
Match starts at 03:30 pm IST  
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Match starts at 04:00 pm IST