बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर आगामी फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' से एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं। इससे पहले उन्होंने 'वेलकम' फिल्म में हास्य भूमिका अदा की थी, जिसे दर्शको ने खूब सराहा था।
निर्देशक राकेश नारंग की फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' में नाना पाटेकर के साथ अभिनेत्री रिमी सेन और मॉडल से अभिनेता बने मुजामिल इब्राहिम भी नजर आएंगे।
फिल्म में नाना पाटेकर एक ट्रक मालिक का किरदार निभा रहे हैं। उनकी पत्नी का किरदार रिमी सेन निभा रही हैं। फिल्म में दोनों एक दूसरे से काफी प्यार करते हैं।
फिल्म में इब्राहिम एक फोटोग्राफर का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी में नया मोड़ उस समय आता है जब इब्राहिम को रिमी सेन से प्यार हो जाता है।
इब्राहिम इससे पहले 'धोखा' फिल्म में नजर आए थे। नाना पाटेकर के साथ काम करने को लेकर वे काफी उत्साहित हैं। 'हॉर्न ओके प्लीज' नौ जनवरी को प्रदर्शित होगी।
&13;