विख्यात सितारवादक पंडित रवि शंकर की बेटी अनुष्का शंकर भी फिल्मों में भाग्य आजमाने जा रही है। लंदन के फिल्म निर्माता अनु मोहन की फिल्म क्लिक एण्ड मैरी में उन्हें राहुल बोस के साथ लिया गया है। इस फिल्म में राहूल और अनुष्का शंकर एक दम्पत्ति की भूमिका में दिखाई देंगे जो इंटरनेट के माध्यम से अपने जीवन की राह तलाशते है।
फिलहाल दोनों ही इस फिल्म के बारे में कुछ भी कहने से बच रहे है। राहुल बोस ने सिर्फ इतना कहा, '' इस प्रोजेक्ट के बारे में इतनी जल्दी कहना ठीक नही है। मैं और अनुष्का एक दूसरे को बहुत अच्छी तरह से जानते है इसलिए उसके साथ फिल्म में काम करने का मौका मिलना सुखद सौभाग्य है।''
वही जब उनसे निर्देशक अनु के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि मैं महिला निर्देशकों के साथ पहले भी काम कर चुका हूं। अनु काफी प्रतिभाशाली निर्देशिका है जो केवल अपने काम पर ध्यान केन्द्रित रखती है।
&13;