Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

मैं नेचरल फ्लर्ट हूं: रणवीर सिंह

Posted by:
Published: Saturday, December 10, 2011, 16:08 [IST]

Yes I Am Flirt Ranveer Singh Aid0187

अपनी पहली फिल्म बैंड बाजा बारात की बड़ी सफलता के बाद रणवीर सिंह के पास फिल्मों की लाइनें लग गयीं लेकिन उन्होंने खुद को संयमित रखते हुए फिल्मों के चुनाव को प्रभावित नहीं होने दिया। आज उनकी फिल्म लेडीज वर्सेस रिकी बहल पर्दे पर आ चुकी है जिसमें ये दिलों के साथ साथ हसीनाओं के पैसे भी लूट कर ले जाते हैं।

मैं फ्लर्ट हूं

मैं कहना चाहूंगा कि लड़कियों को खुश करना एक कला है जो मेरे भीतर प्राकृतिक रूप से है। फिल्म में मेरा किरदार थोड़ा निगेटिव है लेकिन मुझे अलग अलग किरदारों निभाने में बहुत मजा आया।

एक बार में एक ही कदम
बैंड बाजा बारात के बाद के दिनों को याद करते हुए रणवीर कहते हैं कि वह वक्त बहुत अजीब था उन्हें बहुत सारे ऑफर मिल रहे थे, अगर वह चाहते तो आने वाले छह साल के लिए फिल्में साइन कर सकते थे। लेकिन उन्होंने तय किया कि वह रूकेंगे और एक बार में एक ही कदम चलेंगे।

आज बेहतर हूं

उन्हें लगता है कि अपनी पहली फिल्म की सफलता के बहाव में नहीं बहने के कारण ही वह आज वो बेहतर स्थिति में हैं। रणवीर ने फिलहाल उड़ान के निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी के साथ एक फिल्म साइन की है।

आने वाली फिल्म लूटेरा
मुझे याद है जब मैंने अपने सेल का इनबॉक्स देखा था तो मैंने वहां ऐसे नाम देखे कि यकीन करना मुश्किल हो गया कि मैं अपना ही फोन देख रहा हूं। इस फिल्म का नाम लूटेरा है और इसमें मैं दबंग की अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के साथ दिखायी दूंगा।

उत्साहित हूं

मैं अपनी आगामी फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हूं। यह 1950 के दशक के बंगाल के बैकग्राउंड में एक प्रेम कहानी पर आधारित है। मैं यह जानने को लेकर बहुत उत्साहित हूं कि विक्रम के दिमाग में अब क्या चल रहा है। उन्होंने फिल्म निर्माण के सभी क्षेत्रों में काम किया है।

हमारी केमेस्ट्री जबरदस्त है
अपने कोस्टार अनुष्का शर्मा के बारे में रणवीर का कहना है, सौभाग्य से अनुष्का के साथ काम करने से मुझमे सहजता आ गयी है। वह मेरे परफॉर्मेंस को बेहतर बनाती है और रिकी बहल में हमारी केमेस्ट्री जबरदस्त है।

English summary
Actor Ranveer Singh, who plays multiple characters in his Ladies Vs Ricky Bahl talked about the experience in bollywood and the recent movie.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Qualifier 1 , Feroz Shah Kotla, Delhi
Chennai Super Kings won by 48 runs
My Place My Voice
purushottam morwal on
Krishna Reddy on
purushottam morwal on
Nand Kishore Tiwari onNo two