•  

न ना... मैं तैयार नहीं रेडी हूं: सलमान

रविवार, मई 29, 2011,13:31 [IST]
वे किसी की बात नहीं सुनते। मस्त अपनी धुन में रहने वाले सलमान खान जब भी किसी फिल्म में नजर आते हैं। वह फिल्म हिट होने के लिए रेडी हो जाती है। जल्द ही वह फिल्म रेडी के साथ दर्शकों से रूबरू हो रहे हैं। बातचीत के मुख्य अंश-

-तो आप पूरी तरह तैयार हैं सलमान?
न नना.. मैं तैयार नहीं रेडी हूं। हां, पूरी तैयारी में हूं और फिर से दर्शकों के दिलों में एंट्री करने के लिए रेडी हूं।

-आपकी फिल्में हमेशा दर्शक बेहद दिलचस्पी से देखते हैं?
वे देखते हैं। इसलिए तो हम बनाते हैं न। दर्शक हमेशा मेरे साथ रहें। यही चाहता हूं। मैं उनकी प्रतिक्रियाओं पर भरोसा करता हूं। फिल्म रिव्यूज पर नहीं।

-क्‍या आप फिल्म रिव्यूज कभी नहीं पढ़ते?
नहीं, लेकिन खबर मिलती है कि किस तरह पूरी मेहनत से हम फिल्म बनाते हैं और हमारे समीक्षक 200 शब्दों में उसे दर्शकों के पास जाने से रोक देते हैं। मैं मानता हूं कि मनोरंजन को किसी सीमा में बांधा नहीं जाना चाहिए। दर्शक जिस रूप में चाहें, उन्हें उसे एंजॉय करने दीजिए और अगर आप नहीं कर सकते, तो कम से अपना ज्ञान दर्शकों पर न थोपें। हिम्मत है तो कभी कोई समीक्षक फिल्म बना कर दिखाये।

-क्‍या आप मीडिया से खफा से रहते हैं?
किसने कहा, खफा रहता तो अभी बातचीत कैसी होती। दरअसल, मेरी बातें ही ऐसा होती हैं कि लोग मुझे बेरुखे मान लेते हैं।

-फिल्म रेडी के किरदार के बारे में बतायें
मैं एक युवा लड़के का किरदार निभा रहा हूं। इस फिल्म में भी मेरा पसंदीदा नाम प्रेम है। असिन इसमें अनाथ की भूमिका निभा रही हैं। उनका नाम संजना है। संजना अपने अंकल को प्यार करती है। और उनका बहुत सम्मान करती है। जबकि उनके अंकल लालची हैं, लेकिन जब हम दोनों के बीच प्यार होता है। मैं अंकल को पाठ पढ़ाने की ठान लेता हूं। इस फिल्म में रोमांस, डांस, मस्ती सब कुछ है। यह असिन की दूसरी फिल्म है, जिसमें वह मेरे साथ हैं। प्रेम का किरदार बहुत प्यारा है। मैं मानता हूं कि यह अनीज बज्मी का हम आपके हैं कौन वर्जन है। मतलब हम आपके हैं कौन का प्रेम और रेडी का प्रेम आपको एक सा नजर आयेगा। मैं बहुत शरारती बना हूं। फिल्म में, प्रेम की खास बात है कि उसके पास बहुत अच्छा सेंस ऑफ ह्यूमर है।

-काफी लंबे समय के बाद श्रीलंका में शूटिंग हुई है?
हां, फिल्म में अधिकतर श्रीलंका के शॉट हैं और थाईलेंड के भी शॉट्स हैं। फिल्म में थोड़ा दक्षिण भारत का टच था। इस वजह से वहां शूटिंग हुई है।

-दक्षिण भारत की फिल्मों के रिमेक में इन दिनों आप बहुत नजर आ रहे हैं?
देखिए, मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं होता। दबंग आपको दक्षिण की फिल्म लगती है। नहीं न। तो फिर आप कैसे कह सकते हैं कि मैं रीमेक में ही काम करना पसंद कर रहा हूं, लेकिन यह भी इत्तेफाक है कि वांटेड, रेडी और बॉडीगार्ड दक्षिण की फिल्मों का ही रीमेक है और मैं इसमें काम कर रहा हूं। मैंने रेडी जैसी फिल्में करना इसलिए शुरू किया, ताकि दर्शकों को मनोरंजन मिल सके।

-आप हमेशा विवादों से घिरे रहते हैं?
हां, मेरा नाम मुझे बदल कर सलमान कंट्रोवर्सियल खान रख देना चाहिए नहीं, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। दिल से जीता हूं। जीता रहूंगा।

-आपकी फिल्म दबंग को राष्ट्रीय अवार्ड मिला तो इस पर आलोचकों का कहना है कि गलत निर्णय है?
दबंग जब बन रही थी। जब हिट हुई। जब उसे कई पुरस्कार मिले तब भी आलोचना हो रही थी। दर्शक तय करें और मैं दर्शकों के साथ हूं। मुझे पुरस्कारों में भरोसा नहीं, लेकिन राष्ट्रीय पुरस्कार का सम्मान करता हूं। जिन्हें परेशानी है। जाकर सामने से बात करें और जवाब मांग लें। फिर कहता हूं दर्शक मसीहा हैं मेरे आलोचक नहीं।

-कैरेक्टर ढीला जैसे गीत में बिंदास नजर आते हैं आप?
मुझे यह गीत बेहद अच्छा लगा है, चूंकि एक तरह से फिल्म के गीत में मेरी बात कही गयी है।

-जैकलीन की बजाय जरीन क्यों?
क्योंकि जरीन ने समय पर काम करने के लिए हां कह दी थी। आपकी डेडलाइन होती है तो हमारी भी तो होगी ही। बस जैसे खबरे डेडलाइन के बाद कोई असर नहीं छोड़ती। हमारे साथ भी कुछ ऐसा ही है।
English summary
Read the exclusive interview of Salman Khan. Now a days he is doing the promotion of his coming film Ready on large scale. Salman has said that he only do films for his fans not for reviews.
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
IPL, Wankhede Stadium, Mumbai
Kolkata Knight Riders won by 32 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
Match starts at 03:30 pm IST  
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Match starts at 04:00 pm IST