Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

सैफ-करीना की शादी में नहीं जायेंगे आमिर खान

Posted by:
Updated: Thursday, October 11, 2012, 11:37 [IST]

आमिर खान के बारे में कहा जाता है कि वो अपने दोस्तों के हर सुख-दुख में शामिल होते हैं लेकिन इस बार वो ऐसा नहीं कर पायेंगे। पूछिये क्यों, तो चलिए हम बताते हैं दर असल हम सैफ-करीना की शादी की बात कर रहे हैं। करीना और आमिर आपस में बहुत अच्छे दोस्त हैं तो वहीं आमिर खान और सैफ अली खान के घरेलू संबंध हैं लेकिन इतने करीब होने के बावजूद आमिर खान सैफ-करीना की शादी में नहीं पहुंच पायेंगे।

क्योंकि वो इधर बीच अपनी आने वाली फिल्म तलाश के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। फिल्म में करीना कपूर भी हैं लेकिन करीना शादी के कारण प्रमोशन में हिस्सा नहीं ले पा रही हैं इसलिेए सारा दारोमदार आमिर खान के ही कंधे पर हैं और आमिर के बारे में तो सब जानते हैं कि वो प्रमोशन में कोई कोताही नहीं चाहते इसलिए वो शादी में नहीं पहुंचेंगे।

गौरतलब है कि सैफ-करीना की शादी 16 अक्टूबर को कोर्ट में होने वाली है और 18 अक्टूबर को दोनों की शादी का जश्न पटौदी पैलेस में दिया जायेगा। शादी की पार्टी में बॉलीवुड की नामचीन हस्तियों के पहुंचने की खबर है।

आपको बता दें आमिर खान की फिल्म तलाश नवंबर में रिलीज होगी। फिल्म में रानी मुखर्जी और करीना कपूर हैं। करीना इस फिल्म में वैश्या का किरदार निभा रही हैं। करीना की शादी के बाद यह पहली फिल्म होगी जो रिलीज होगी।

Story first published:  Thursday, October 11, 2012, 11:34 [IST]
English summary
Aamir Khan will not attend Saif -Kareena Kapoor's wedding, because he will be busy with the music launch of Talaash.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Eliminator , Feroz Shah Kotla, Delhi
Match starts at 08:00 pm IST  
My Place My Voice
Raj kumar Bhalotia on
Raj kumar Bhalotia on
purushottam morwal on
Krishna Reddy on