Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

किसने भरा कैटरीना की मांग में सिंदूर?

Posted by:
Updated: Saturday, August 18, 2012, 13:00 [IST]

मुंबई। सलमान खान और कैटरीना कैफ के रोमांस की खबरों ने अब तूल पकड़ना शुरु कर दिया है। एक तरफ जहां सलमान खान कैटरीना कैफ के बॉडीगार्ड की तरह फिल्म के प्रमोशन में उन्हें बचाते फिरते हैं तो वहीं दूसरी तरफ रियैलिटी शो में आकर कैट के प्रति अपनी दीवानगी का प्रदर्शन करते हैं। दोनों की इस बढ़ती हुई करीबी को देखकर लोगों को मसाला मिलता है। लेकिन अब एक नया मसाला लोगों को मिला है और वो है कैटीना की मांग में लगा लाल रंग का टीका यानी सिंदूर।

katrina wearing sindoor

हाल ही में 'एक था टाईगर' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान कैटरीना कैफ जब सलमान खान के साथ आईं तो लोग पहले तो उन्हें देखकर काफी हैरान हुए क्योंकि कहा जा रहा था कि वो स्क्रीनिंग पर नहीं आएंगी। कैटरीना की मौजूदगी के अलावा लोगों के लिए सबसे बड़ी हैरानी की बात थी कैट की मांग में लगा लाल रंग का सिंदूर। कैट ने सफेद रंग की टीशर्ट के साथ डेनिम की जींस पहनी थी और उनके चमकते माथे पर लगा लाल रंग के सिंदूर ने सभी की निगाहें एकाएक अपनी तरफ खींच ली।

उसी वक्त लोगों ने ये कयास लगाने शुरु कर दिये की सलमान खान और कैटरीना कैफ ने गुपचुप शादी कर ली है और ये सिंदूर उस शादी की निशानी है। लोगों ने इस बात को इतना बढ़ा चढ़ कर कैट से पूछा कि कैटरीना की आंख में आंसू आ गये और वो बहुत दुखी हो गईं। सलमान ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो कैट और जोर जोर से रोने लगीं। सलमान के कंधे पर सिर रखकर कैट काफी दुखी हो गईं और सलमान से कहने लगीं "क्या लोगों को ऐसा लगता है कि मैं ऐसी लड़की हूं जो चोरी छुपे शादी कर लेगी। क्या मैं इस तरह की लड़की हूं।"

अब लोगों को क्या समझाएं उन्हें तो बस बहाना चाहिए बात का बतंगड़ बनाने का। कैट ने बाद में ये भी बताया कि वो पूजा के लिए गईं थीं और ये तो पूजा का तिलक है। लेकिन कैट आपको ये तो समझना चाहिए कि गलत वक्त पर और गलत जगह पर लगा ये टीका आपकी और सल्लू भाई की दोस्ती को मुसीबत में डाल सकता है।

 
Story first published:  Saturday, August 18, 2012, 12:40 [IST]
English summary
Katrina Kaif was recently wearing sindoor during screening of her film Ek Tha Tiger. People got so excited and started making news that Katrina and Salman got married in private.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
IPL, M Chinnaswamy Stadium, Bangalore
Chennai Super Kings: 78 / 4, 7.2 Overs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England: 180 / 6, 59 Overs
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Kings XI Punjab won by 50 runs