Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

फंस गए रे ओसामा, रामू ने उन्हें भी सन्नी का फैन बना डाला

Posted by:
Updated: Monday, July 9, 2012, 10:43 [IST]

Ramu Says Osama Was Fan Of Sunny Leon

विवादों से राम गोपाल वर्मा को बहुत प्रेम है इसलिए तो हर बार वो बोलने के लिए कुछ ना कुछ ऐसा विषय ढूंढ लेते हैं जिससे मीडिया उनके नाम को सुर्खियों में रखने के लिए मजबूर हो जाती है। कल 7 जुलाई को रामू ने ट्वीट किया कि ओसामा बिन लादेन भी पोर्न स्टार सन्नी लियोन के फैन थे।

रामू के ट्वीट की मानें तो ओसामा जब मरे तब वो बैठकर सन्नी लियोन की वीडियो देख रहे थे। अपने ट्वीट के जरिये रामू ने लिखा "क्या ये सच है कि ओसामा ने एबटाबाद में अपने कंपाउंड में सन्नी की वीडियो का स्टॉक रखा हुआ था? मेरे सूत्रों के अनुसार जब उन्हें मारा गया तब वो सन्नी लियोन का वीडियो देख रहे थे।"

इससे पहले भी कई बार रामू किसी अभिनेता से लड़ाई को लेकर तो कभी किसी पर कोई विवादास्पद व्यंग्य बोलकर खबरों की सुर्खियां बनाते रहे हैं। लेकिन इस बार तो उन्होने दुनिया से जा चुके इंसान को भी नहीं छो़ड़ा। देखा जाए तो रामू के इस कथन के पीछे कोई ना कोई गहरी वजह जरुर रही होगी क्योंकि रामू यूं हीं तो कुछ नहीं कहते उनकी हर बात के पीछे कुछ ना कुछ मकसद तो छुपा रहता है।

सन्नी और ओसामा का नाम जोड़ कर कहीं रामू अपनी अगली फिल्म के लिए कोई मसालेदार टॉपिक तो नहीं ढूंढ रहे? वैसे भी काफी समय से रामू की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा रही हैं तो हो सकता है सेक्सी सन्नी को ही अपने लिए सफलता का ट्रंप कार्ड समझ रामू उन्हें अपने साथ फिल्म में लेने के लिए ये सब कर रहे हैं। खैर वजह जो भी हो लेकिन रामू ने ओसामा को मरने के बाद भी नहीं छोड़ा ये तो वाकई नाइंसाफी है।

Story first published:  Monday, July 9, 2012, 10:40 [IST]
English summary
Ram Gopal Verma has again made a headline by saying that Osama was watching Sunny Leon's video when he shot dead. He said that according to his sources Osama had stack of Sunny's video.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
    Upcoming Matches
ENG Vs NZ - 2nd Test at Headingley Fri 24th May Test
Indian Premier League 2013 - 3rd Preliminary Final at Eden Gardens Fri 24th May IPL
Indian Premier League 2013 - Final at Eden Gardens Sun 26th May IPL