Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

बेबो को नहीं मिली 'चेन्नई एक्प्रेस' की टिकट, हुईं बाहर

Posted by:
Updated: Monday, July 23, 2012, 17:36 [IST]

Kareena Out From Chennai Express

बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर की शादी की खबरें आते ही उनेक करियर को जैसे किसी की नज़र लग गई है। एक के बाद एक उनके हाथ से अच्छे निर्देशकों की फिल्में निकली जा रही हैं। पहले संजय लीला भंसाली की 'राम लीला' और अब रोहित शेट्टी की 'चेन्नई एक्सप्रेस'।

हाल ही में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'रामलीला' से करीना कपूर के बाहर जाने की बात से मीडिया में काफी बवाल हुआ। कभी खबर आई कि करीना की शादी की वजह से भंसाली ने उन्हें अपनी फिल्म से बाहर निकाल दिया। उन्होने कहा की उनकी फिल्म की जूलियट एक शादी शुदा हिरोइन नहीं बन सकतीं। फिर करीना ने मीडिया के सामने कहा कि उन्हें फिल्म से निकाला नहीं गया बल्कि पैसों को लेकर और फिल्म की डेट्स को लेकर भंसाली की फिल्म उन्हें छोड़नी पड़ी।

इस बार भी कुछ ऐसी ही खबर आई है कि 100 करोड़ के निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपनी आने वाली फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' से करीना को बाहर कर दिया है। लेकिन इस खबर पर रोहित शेट्टी ने कहा "मैने करीना को इसके लिए नहीं पूछा है। वो जानती हैं कि मैं क्या कर रहा हूं। मैं करीना के साथ कोई और प्रोजेक्ट करुंगा।"

खबर ये भी है कि शायद इस फिल्म में अब किंग खान शाहुरुख के साथ दीपिका पादुकोने नज़र आ सकती हैं। फिल्हाल करीना कपूर की फिल्म हिरोइन का फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है और इसके पोस्टर में करीना काफी अलग और हॉट नज़र आ रही हैं। करीना का कहना है कि हिरोइन उनके करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक होगी।

अफवाहें ये भी हैं कि रोहित शेट्टी और अजय देवगन के बीच कुछ विवाद चल रहे हैं जिसके चलते रोहित की इस नवीं फिल्म में अजय नज़र नहीं आएंगे। रोहित शेट्टी के करियर की ये पहली फिल्म होगी जिसमें अजय देवगन की जगह कोई और एक्टर नज़र आएगा। लेकिन इस अफवाह पर रोहित ने कहा "हमारे बीच कोई लड़ाई नहीं हुई और ना ही किसी तरह का कोई विवाद हुआ है। हम सिंघम 2 में एक साथ काम कर रहे हैं। मुझे लगता है कि लोगों को हमारे बीच की दोस्ती पर कोई प्रश्न नहीं उठाना।"

'चेन्नई एक्सप्रेस' में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। यह फिल्म का निर्माण सितम्बर माह में शुरु होगा और अगले साल यह फिल्म सिनेमाहॉल में रिलीज होगी।

Story first published:  Monday, July 23, 2012, 17:35 [IST]
English summary
Kareena Kapoor is now out from Rohit Shetty's film Chennai Express. Shahrukh Khan is playing lead role in the movie.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
2nd Test , Headingley, Leeds
England: 337 / 7, 94 Overs
My Place My Voice
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre onIPL spot
Pradip Mhetre on