Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

अब आमिर लड़ेंगे एड्स के खिलाफ!

Posted by:
Published: Monday, April 30, 2012, 15:36 [IST]

Aamir Khan Priyadarshan Aids Bollywood Aid0187

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान निर्देशक प्रियदर्शन की एड्स पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म में नजर आ सकते हैं।

प्रियदर्शन ने कहा कि वह अभी एड्स पर आधारित फिल्म को लेकर काम कर रहे हैं, लेकिन अभी इसकी पटकथा तैयार नहीं है। अभी पटकथा पर काम पूरा नहीं हो सका है। जाने माने निर्देशक पहले से ही चाहते थे कि उनकी इस फिल्म में आमिर खान ही काम करें इसलिए उन्होंने पहले ही आमिर से बात कर ली थी। जब आमिर को इस फिल्म के बारे में जानकारी दी गई तब आमिर भी इस फिल्म में काम करना चाहते थे।

प्रियदर्शन साल 2009 से इस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं। फिलहाल वो अपनी फिल्म कमाल धमाल मालामाल को पूरा करने में जुटे हैं इसके बाद ही वह एड्स पर आधारित फिल्म पर काम शुरू करेंगे।

निर्देशक का कहना है कि वह पहले फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार करेंगे उसके बाद वह एक बार फिर आमिर खान से मिलेंगे। अगर उनके पास इस फिल्म के लिए समय होगा तो वह मेरी फिल्म में काम करेंगे।

English summary
Director Priyadarshan, wants actor Aamir Khan to work in his new project based on AIDS.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter