•  

सब बकवास है, अभी कोई शादी नहीं सैफीना

बुधवार, फरवरी 8, 2012,13:32 [IST]
अगर आपको इंतजार है सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी का और आप सोच रहे हैं कि ये दोनों फिल्म 'एजेंट विनोद' की रिलीज के बाद शादी कर लेंगे तो हम आपको बता दें कि करीना ने अभी शादी ना करने की मंशा जाहिर की है।

पिछले काफी समय से यह खबर आ रही थी कि ये दोनों अपनी फिल्म 'एजेंट विनोद' की रिलीज के साथ अपने फैन्स को शादी की खुशखबरी दे सकते हैं। लेकिन सूत्रों की माने तो सैफीना ने अपनी शादी अगले साल के वैलेंटाइन डे तक खिसका दी है।

करीना से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि सैफ और करीना ने यह फैसला काफी कुछ सोच कर लिया है। वो अगले साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर शादी करने वाले हैं।

आपको बता दें कि पहले सैफीना ने मीडिया के सामने यह बात कही थी कि वो फिल्म 'एजेंट विनोद' के रिलीज हो जाने के बाद शादी कर सकते हैं। लेकिन अब कुछ और ही तस्वीर सामने आ रही है। अब देखते हैं कि सैफ और करीना इस बारे में क्या कहते हैं।

English summary
Actress Kareena Kapoor declared all the reports rumors that she will got married with her boyfriend Saif Ali Khan after the release of their 'Agent Vinod'.
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
    Upcoming Matches
SL Vs PAK - 1st Twenty20 Fri 1st Jun Int2020
SL Vs PAK - 2nd Twenty20 Sun 3rd Jun Int2020
ENG Vs WI - 3rd Test at Edgbaston Thu 7th Jun Test