•  

मधुर से नाराज मुग्धा गोडसे

मंगलवार, जून 21, 2011,15:23 [IST]
Mughda Godse upset with Madhur Bhandarkar because he signed Aishwarya Rai for his film Heroine not Mughda.
फिल्म फैशन से फिल्मी दुनिया में कदम रखनेवाली मुग्धा गोडसे इन दिनों अपने निर्देशक मधुर भंडारकर से बेहद नाराज हैं। चूंकि मधुर भंडारकर ने ही मुग्धा को फैशन में चांस दिया था । इसके बाद उन्हें जेल और ऑल द बेस्ट जैसी फिल्में मिलीं।

फिल्म फैशन के बाद उनकी लोकप्रियता बढ़ गयी थी और इसी वजह से उनमें और मधुर में भी नजदीकियां बढ़ीं। यही वजह है कि वह मधुर पर इस बात को लेकर विश्वास कर बैठी थी, कि भविष्य की फिल्मों में भी उन्हें मौके मिलेंगे। लेकिन इसके बावजूद जब उन्होंने देखा कि मधुर उनपर ध्यान नहीं दे रहे तो वे इन दिनों मुग्धा मधुर से खफा खफा सी हैं। इसकी सबसे खास वजह बन गयी है फिल्म हीरोइन।

मधुर की इस फिल्म में फिलहाल ऐश्वर्य राय मुख्य किरदार निभा रही हैं। लेकिन मुग्धा को उम्मीद थी कि मधुर उन्हें इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाने का मौका देंगे। इस फिल्म के लिए जब करीना कपूर से बात की गयी थी और उन्होंने मना कर दिया था तो उन्हें लगा कि वह ऑफर अब मुग्धा के पास आयेगा। लेकिन मधुर ने उनसे फिल्म में मुख्य किरदार तो दूर सेकेंड लीड के लिए भी नहीं पूछा। और ऐश्वर्य को ले लिया।
English summary
Mughda Godse upset with Madhur Bhandarkar because he signed Aishwarya Rai for his film Heroine not Mughda.
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
IPL, Wankhede Stadium, Mumbai
Kolkata Knight Riders won by 32 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
Match starts at 03:30 pm IST  
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Match starts at 04:00 pm IST