
लारा दत्ता आज यानी 17 जनवरी को टेनिस स्टार महेश भूपति के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। शादी गोवा में होगी और इसमें लगभग 300 मेहमानों को बुलाया गया है।
असल खबर तो ये है कि इन मेहमानों में लारा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड्स के नाम गायब हैं। लंबे समय तक लारा के ब्वॉयफ्रेंड रह चुके कैली दोर्जी और डिनो मोरिया को शादी में नहीं बुलाया गया है। हैरत की बात ये है कि हाल-फिलहाल करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करन' में लारा ने कहा था कि उनके आज भी अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड्स कैली और डिनो से अच्छे संबंध हैं।
वैसे लारा और डिनो के संबंधों का अंत सुखद नहीं रहा था। मगर लारा और कैली के 10 साल चले रिश्ते के बाद भी दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त माने जाते हैं। पर मेहमानों की लिस्ट उनका नाम भी गायब है इससे तो यही पता चलता है कि लारा अपनी नई जिंदगी की शुरुआत पुराने संबंधों को भूलकर करना चाहती हैं। इस बारे में डिनो ने कहा ''मुझे लारा की शादी का निमंत्रण नहीं मिला है। मैं और लारा हमारे ब्रेकअप के बाद से संपर्क में नही हैं।''


















