
जी हां, बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी अब पिता की भूमिका में दिखाई पड़ेंगे। कहीं अब आप ये तो नहीं सोच रहे कि किसिंग किंग इमरान हाशमी के इतने बुरे दिन आ गए हैं कि उन्हें पिता की भूमिका निभानी पड़ रही है। तो हम आपको बता दें कि ये खबर एक दम सच है। बस फर्क इतना है कि इमरान रील लाईफ में नहीं बल्कि रियल लाईफ में पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी परवीन हाशमी ने कल मुंबई हॉस्पिटल में बेटे को जन्म दिया।
Read: In English
इमरान और परवीन ने लंबी कोर्टशिप के बाद साल 2006 के दिसंबर में शादी की थी। करीबी सूत्रों का कहना है कि इमरान काफी समय पहले से इस नए मेहमान के आने की तैयारी कर रहे थे। कुछ दिनों पहले उन्हें बच्चों के कपड़े और खिलौने खरीदते देखा गया था। पिता बनने की खबर से इमरान हाशमी बेहद उत्साहित हैं। बॉलीवुड में इमरान हाशमी अपने रोमांटिक किरदारों के लिए जाने जाते हैं।













