•  

अकेले हैं रनबीर कपूर

गुरूवार, दिसंबर 24, 2009,10:53 [IST]
रनबीर के लटके-झटकों पर फिदा हसीनाओं के लिए एक खुशखबरी है। रनबीर कपूर ने आधिकारिक रूप से घोषणा करवायी है कि वह अकेले हैं। रनबीर और दीपिका की प्रेम कहानी कहां, किस मोड़ पर आकर क्यों रुकी? इस बात का पता अब शायद ही चले।

फिल्म वेक अप सिड की डीवीडी रिलीज के वक्त रनबीर कपूर और करन जौहर दोनों उपस्थित थे। वहां आयी हुई लड़कियां ये जानने के लिए बेताब थीं कि रनबीर अभी भी अकेले हैं या उनकी लाइफ में कोई है? जब लड़कियों ने ये बात चिल्लाते हुए पूछी तो रनबीर शर्मा गये लेकिन करन ने सवाल की गंभीरता को परख लिया। बिना देर किये करन ने रनबीर की ओर से जवाब दिया कि रनबीर अकेले भी हैं और किसी से मिलने के लिए बेताब भी हैं। अब ये सुन कर दीपिका के दिल पर क्या गुजरी होगी, ये तो शायद रनबीर ही जानते होंगे।

इतनी लड़कियों के सामने रनबीर ना तो अपने सिंगल होने का खुद से इजहार कर पाये और ना ही इनकार कर पाये। हां ये बात जरूर सोचने वाली है कि रनबीर सिंगल और रेडी टू मिंगल हैं, इसका पता करन को कैसे हो? क्या करन ने रनबीर की पर्सनल लाइफ का हिसाब-किताब रखना शुरू कर दिया है। अगर ऐसा है तो रनबीर की मम्मी नीतू को अलर्ट हो जाना चाहिए।
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
IPL, Wankhede Stadium, Mumbai
Kolkata Knight Riders won by 32 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
Match starts at 03:30 pm IST  
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Match starts at 04:00 pm IST