To check Oneindia Hindi on your Mobile
go to:   http://m.oneindia.in/hindi/
  •  

मम्मी सबसे बड़ी प्रशंसक: रनबीर

बॉलीवुड के महान कलाकारों और फिल्मकारों के परिवार से ताल्लुक रखने वाले अभिनेता रनबीर कपूर का कहना है कि उनकी मां नीतू सिंह उनकी सबसे बड़ी प्रशंसक हैं जबकि पिता ऋषि कपूर सबसे बड़े आलोचक हैं।

रनबीर ने कहा, "मम्मी मेरी सबसे बड़ी प्रशंसक हैं, लेकिन पिता मेरे सबसे बड़े आलोचक हैं।"

अपने पिता के बारे में उन्होंने कहा, "वह ऐसे शख्स हैं जो किसी भी विषय पर ईमानदारी से और सीधे बोलते हैं और वह किसी को बुरा लगने से डरते नहीं हैं क्योंकि वह अपने विचारों में बहुत सही होते हैं। मैं बहुत खुश हूं कि उनके जैसा व्यक्ति मेरी जिंदगी में है, जो मुझे बताते हैं कि कब मैंने बुरा काम किया और कब अच्छा काम किया है।"

'सांवरिया', 'बचना ए हसीनों' और 'वेक अप सिड' में अभिनय कर चुके रणबीर अब कॉमेडी फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' में कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म छह नवम्बर को प्रदर्शित होने जा रही है।
नवंबर 4, 2009 की अन्य खबरें
 
Assembly Elections - 2012
ODI, Adelaide Oval
India won by 4 wickets

रनबीर से ज्‍यादा महत्‍वपूर्ण फिल्‍में: दीपिका

बालीवुड अभिनेत्री दीपिका पादूकोण और रनबीर कपूर ने तय किया है कि वे अपने संबंधो से ज्‍यादा करियर को महत्‍व देंगे। फिलहाल दीपिका इम्तियाज अली की फिल्‍म में व्‍यस्‍त है जिसमें उनके साथ सैफ अली खान है। दीपिका और रनबीर अपने संबंधो को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते है। मीडिया में अपने संबंधो को लेकर खुलकर बोलते है। हाल ही में रनबीर ने कहा कि हम दोनों अपने संबंधो से ज्‍यादा अपने करियर पर ध्‍यान देंगे।.....
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
Oneindia  Oneindia Login
Follow Oneindia Hindi on Twitter
Oneindia Hindi Facebook fan page
Write Comments on this Article