जी हां आपने जा सुना है वो सही है! बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक शिल्पा शेट्टी अगले महीने की 28 तारीख को अपने मंगेतर राज कुंडरा के साथ शादी करने जा रही हैं। शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। बॉलीवुड जगत से सभी बड़ी हस्तियों की इस दावत का इंतजार सभी को है। लेकिन बात सिर्फ शिल्पा की बहन शमिता पर अटकी हुई है।
जयपुर या उदयपुर में होगी शादी
शिल्पा के करीबी दोस्तों के मुताबिक शादी 28 नवंबर को होनी तय हो चुकी है। आयोजन स्थल की बुकिंग भी हो गई है, लेकिन अभी तक कार्ड नहीं बांटे गए हैं। वो इसलिए क्योंकि शिल्पा की बहन शमिता शेट्टी आजकल रियालिटी शो 'बिग बॉस' में व्यस्त हैं। करीबिकयों की मानें तो शिल्पा अपने बहने के बिग बॉस के घर से निकलने का इंतजार कर रही हैं।
हमने जब शिल्पा के करीबी से ज्यादा पूछताछ की, तब पता चला कि शिल्पा अपनी शादी के लिए राजस्थान के शहर जयपुर या उदयपुर के किसी पैलेस की बुकिंग कर चुकी हैं। यह पक्का है कि उनकी शादी में वीवीआईपी गेस्ट आएंगे, लिहाजा उनके लिए इंतजाम भी शाही होगा। दूसरी बात यह कि चूंकि शल्पा राजस्थान से जुड़ी हुई हैं इसलिए शादी भी वहीं करेंगी।
बिग बॉस के घर से अगर शमिता जल्दी बाहर निकल आएं तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी। जाहिर है उन्हें भी अपनी बहन की शादी में जाने की जल्दी होगी। वैसे भी शमिता अपनी बहन की मंगनी में शामिल नहीं हो सकी थीं, जिसका उन्हें बेहद अफसोस है।
उधर इस बारे में शिल्पा ने अपने ब्लॉग में लिखा है, "मैं जानती हूं कि सभी मेरी शादी की तारीख जानने के लिए उत्सुक हैं। मैं सभी को बताना चाहती हूं कि शादी की तारीख तय कर ली गई है और इसकी घोषणा जल्द की जायेगी, लेकिन तब, जब शामिता साथ आ जायेगी। मंगनी के दौरान उसकी कमी काफी महसूस हुई थी।"
&13;&13;&13;
जयपुर या उदयपुर में होगी शादी
शिल्पा के करीबी दोस्तों के मुताबिक शादी 28 नवंबर को होनी तय हो चुकी है। आयोजन स्थल की बुकिंग भी हो गई है, लेकिन अभी तक कार्ड नहीं बांटे गए हैं। वो इसलिए क्योंकि शिल्पा की बहन शमिता शेट्टी आजकल रियालिटी शो 'बिग बॉस' में व्यस्त हैं। करीबिकयों की मानें तो शिल्पा अपने बहने के बिग बॉस के घर से निकलने का इंतजार कर रही हैं।
हमने जब शिल्पा के करीबी से ज्यादा पूछताछ की, तब पता चला कि शिल्पा अपनी शादी के लिए राजस्थान के शहर जयपुर या उदयपुर के किसी पैलेस की बुकिंग कर चुकी हैं। यह पक्का है कि उनकी शादी में वीवीआईपी गेस्ट आएंगे, लिहाजा उनके लिए इंतजाम भी शाही होगा। दूसरी बात यह कि चूंकि शल्पा राजस्थान से जुड़ी हुई हैं इसलिए शादी भी वहीं करेंगी।
Read: In English
शमिता का इंतजार बिग बॉस के घर से अगर शमिता जल्दी बाहर निकल आएं तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी। जाहिर है उन्हें भी अपनी बहन की शादी में जाने की जल्दी होगी। वैसे भी शमिता अपनी बहन की मंगनी में शामिल नहीं हो सकी थीं, जिसका उन्हें बेहद अफसोस है।