•  

आमिर और शाहरूख की लड़ाई बढी!

शुक्रवार, मार्च 13, 2009,11:03 [IST]
बालीवुड अभिनेता आमिर खान और शाहरूख खान के बीच विवाद बढता ही जा रहा है। दोनों मौका मिलते ही एक दूसरे के खिलाफ खूब आग उगल रहे है।

उन दोनों की लड़ाई तब शुरू हुई थी जब आमिर ने अपने ब्‍लाग में लिखा था कि उनके कुत्‍ते का नाम शाहरूख है। वह आमिर का ध्‍यान खींचने के लिए हमेशा उनके तलवे चाटता रहता है।
  Read:  In English 
इस बात के जवाब में शाहरूख ने भी अपने कुत्‍ते को आमिर बुलाना शुरू कर दिया था लेकिन शाहरूख की पत्‍नी गौरी के हस्‍तक्षेप के बाद शाहरूख चुप हो गए थे। लेकिन बाद में उन्‍होने मीडिया के सामने कहा कि उनके कुत्‍ते को आमिर नाम पसंद नही है।

अब नई चर्चा शुरू हुई है जब आमिर ने मीडिया में शाहरूख के खिलाफ खुले तौर पर बयान दिया है। उनका कहना है कि बालीवुड में केवल अमिताभ बच्‍चन ही नम्‍बर एक के हकदार है न कि शाहरूख खान। आज तक लता मंगेशकर, सचिन तेंदूलकर, दिलीप कुमार व अन्‍य महान लोगों ने कभी खुद को नम्‍बर वन नही कहा तो शाहरूख खुद को नम्‍बर वन कैसे कह सकते है।

अब शाहरूख क्‍या जवाब देते है यह तो वक्‍त ही बताएगा लेकिन लगने लगा है कि दोनों के बीच की खाई बढती ही जा रही है।

&13;
User Comments
meenakshi 13 Mar 2009 06:33 pm
इ विल ओनली से ठाट आमिर प्लेस यू अरे नो ओने तो से अन्य्थिंग अबाउट शारुख ,हे इस थे बादशाह ऑफ़ बॉलीवुड न उ कैन नेवर बे नंबर १ सो कांसन्त्रते ओं यौर एक्टिंग ..........
[ कमेंट लिखें ]
IPL, Wankhede Stadium, Mumbai
Kolkata Knight Riders won by 32 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
Match starts at 03:30 pm IST  
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Match starts at 04:00 pm IST