•  

नसीरुद्दीन-अनुपम नए रॉक स्टार

मंगलवार, दिसंबर 23, 2008,16:12 [IST]
'अ वेडनेसडे' फिल्म में साथ-साथ काम करने वाले अभिनेता अनुपम खेर और नसीरुद्दीन शाह को दर्शकों की ओर से ढेर सारा प्यार मिल रहा है।

फिल्‍म में पूरे जोश के साथ अभिनय करने वाले ये दोनों अभिनेता लोगों के दिलों पर छाये हुए हैं। ऐसे में अनुपम खेर मानते हैं कि वो और नसीरुद्दीन आज के नए रॉक स्‍टार हैं। 'अ वेडनेसडे' की सफलता पर अनुपम खेर ने मजकिया लहजे में यह बात मीडिया से कही।

नसीरुद्दीन और अनुपम दोनों ही उम्र में पचास के आंकड़े को पार कर चुके हैं लेकिन अभी भी अपने खास अभिनय के लिए इन्हें आज भी लोग पसंद करते हैं। मजाकिया लहजे में अनुपम ने कहा कि उन्‍होंने नसीर से कहा है कि अब हम दोनों नए रॉक स्टार बन गए हैं।

अनुपम ने इस बात से खुशी जाहिर की है कि 'अ वेडनेसडे' फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया। उन्‍होंने बताया कि कई निर्माताओं ने दोनों के साथ काम करने की इच्छा जताई है।
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
IPL, Wankhede Stadium, Mumbai
Kolkata Knight Riders won by 32 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
Match starts at 03:30 pm IST  
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Match starts at 04:00 pm IST