Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

हम केवल एक सितारा को आमंत्रित कर सकते हैं: सोनी

Published: Tuesday, November 24, 2009, 3:16 [IST]

सोमवार को 40वें आईएफएफआई के उद्घाटन समारोह में पहुंची सोनी ने कहा, "सवाल यह नहीं है कि किसी को इस समारोह में बुलाया या नहीं .. हम एक ही साल में सभी उत्कृष्ट फिल्मी सितारों को नहीं बुला सकते हैं। हम एक ही समय में उन सभी को सम्मानित स्थान नहीं दे सकते हैं।"

साल 2003 से आईएफएफआई समारोह गोवा में आयोजित हो रहा है और तभी से इसमें अमिताभ बच्चन को आमंत्रित नहीं किया गया है।

सोनी ने कहा, "पिछले साल हमने रेखा जी को बुलाया था और इस साल वहीदा रहमान जी को आमंत्रित किया। हम अपनी फिल्मी हस्तियों को एक-एक करके बुलाएंगे।"

रविवार को फिल्म समारोह निदेशालय (डीएफएफ) के एस. एम. खान ने कहा था, "बच्चन साहब महान अभिनेता हैं। उन्हें अगले वर्ष या उसके बाद आमंत्रित किया जाएगा।"

समारोह की सह-आयोजक 'एंटरटेनमेंट सोसायटी ऑफ गोवा' (ईएसजी) ने समारोह की गरिमा बढ़ाने के लिए अमिताभ बच्चन को आमंत्रित नहीं किए जाने के लिए डीएफएफ को जिम्मेदार ठहराया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter