समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार एक 'वैरायटी' के गुरुवार को प्रकाशित अंक के मुताबिक बोयल एरोल राल्सटॉन पर केंद्रित फिल्म '127 ऑवर्स' का निर्देशन कर रहे हैं।
एरोल वही मशहूर पर्वतारोही हैं जो 2003 में पर्वतारोहण के दौरान एक शिलाखण्ड में अपना हाथ फंस जाने पर उस हाथ को एक चाकू से काटकर अलग कर सुर्खियों में छा गए थे।
'वैरायटी' के मुताबिक इस फिल्म में एक ही कलाकार होगा लेकिन अब तक इस अभिनेता का चयन नहीं किया गया है। यद्यपि 'स्लमडॉग मिलिनेयर' बनाने वाला लेखन और निर्माण दल इस नई फिल्म के निर्माण के लिए इकट्ठा हो गया है। अगले साल से इस फिल्म का निर्माण शुरू हो जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।