क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope): 25 से 31 मार्च 2024 तक

By Pt. Gajendra Sharma
Google Oneindia News

Weekly Horoscope in Hindi: वनइंडिया के ज्‍योतिषाचार्य पं. गजेंद्र शर्मा बता रहे हैं आपका सप्‍ताहिक राशिफल, आप सभी 12 राश‍ियों का भविष्यफल यहां पढ़ सकते हैं।

Weekly Horoscope

मेष : मार्च का अंतिम सप्ताह आपके लिए परेशानीपूर्ण बीत सकता है। पूर्व में जो भी रोग, कष्ट, चोट आदि रहे हैं उनमें परेशानी बढ़ सकती है इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें। कामकाजी लोगों को दौड़भाग रहेगी और आर्थिक मामले भी फंस सकते हैं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा, संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। संपत्ति के कामों का निपटारा होगा। नए लोगों से संपर्क बनेंगे।

वृषभ : यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। पारिवारिक कार्यों से भागदौड़ रहेगी और आपके काम को महत्व मिलेगा। सामाजिक जीवन में कोई सम्मान मिल सकता है। आपके अटके कामों को गति देने का सप्ताह है। नौकरीपेशा लोगों को नई और बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में उन्नति होगी। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। आर्थिक लाभ के अवसर आने वाले हैं।

यह पढ़ें: Vastu Tips For Home : चाहते हैं घर में सुख-शांति को आज ही करें ये काम, लाइफ बन जाएगी जन्नतयह पढ़ें: Vastu Tips For Home : चाहते हैं घर में सुख-शांति को आज ही करें ये काम, लाइफ बन जाएगी जन्नत

Recommended Video

9 January 2023 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | वनइंडिया हिंदी

मिथुन : मार्च का अंतिम सप्ताह आपके लिए ठीकठाक रहेगा। स्वास्थ्यगत समस्याएं कम होंगी और सेहतमंद रहेंगे। रोगों पर खर्च मंं भी कमी आएगी। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। संपत्ति के अटके कामों को गति देने का प्रयास करें सफलता मिलेगी। युवाओं का करियर ठीक चलेगा। नौकरी में नए अवसरों के साथ चुनौतियां भी पैदा होंगी। नए कारोबार स्थापित करने की योजना बनेगी।

कर्क : सप्ताह ठीक है। पुराने लफड़े-पचड़े इस सप्ताह परेशान नहीं करेंगे। आर्थिक उन्नति के अवसर मिलेंगे। वर्तमान में आप जो भी काम कर रहे हैं उनमें उन्नति होगी। नए व्यापारिक अनुबंध करेंगे और जिनका काम समुद्रपारीय देशों में है उन्हें विशेष सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। फेफड़ों से संबंधित रोग परेशान करेंगे। युवाओं को करियर बनाने के नए अवसर मिलने वाले हैं।

सिंह : मार्च का अंतिम सप्ताह पारिवारिक कार्यों की व्यस्तता में बीतेगा। परिवार में आनंदोत्सव होगा और आपका मन प्रसन्न रहेगा। कुछ परेशानियां हैं जो बनी रहेंगी लेकिन वे अधिक परेशान नहीं करेंगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। नौकरीपेशा युवाओं को दौड़भाग अधिक रहेगी। काम पूरे करने के लिए मेहनत करनी होगी। आलस्य से काम बिगड़ जाएंगे। कारोबार पर ध्यान देना होगा।

कन्या : यह सप्ताह सामान्य बीतेगा। परिवार में दांपत्य में चल रहे वाद-विवाद सुलझेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ पर्यटन पर जाने का अवसर आएगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। रोगों से मुक्ति मिलेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों की कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। आर्थिक संकट बना हुआ है जिसे दूर करने के प्रयास करने होंगे। नए कामकाम की रूपरेखा बनेगी और उन्हें शुरू कर पाएंगे।

तुला : यह सप्ताह पारिवारिक व्यस्तताओं में बीतेगा। आपके काम सुगमतापूर्वक होंगे किंतु इसमें दूसरों की मदद लेनी पड़ेगी। दौड़भाग भी रहेगी। निजी और व्यावसायिक दृष्टिकोण से दौड़भाग रहेगी। नौकरीपेशा को प्रमोशन मिलने के चांस है। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में संभलकर निवेश करना होगा। कोई आपको हानि पहुंचाने का प्रयास कर सकता है। शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

यह पढ़ें: Vastu Tips For Bedroom: नहीं चाहते हैं पत्नी से पंगा तो सोच समझकर करवाएं बेडरूम में रंगयह पढ़ें: Vastu Tips For Bedroom: नहीं चाहते हैं पत्नी से पंगा तो सोच समझकर करवाएं बेडरूम में रंग

वृश्चिक : दौड़भाग रहेगी किंतु आपके सारे काम इस सप्ताह पूरे हो जाएंगे। फंसे हुए आर्थिक मामले निकल आएंगे। पैसा आएगा और उसे सही जगह निवेश करेंगे। यदि कोई काम अटका रहे तो क्रोध न करें, शांति से काम लें। नौकरी की तलाश पूरी होगी, नए स्टार्टअप में पैसा लगाना ठीक रहेगा। दांपत्य जीवन का टकराव समाप्त होगा। परिवार के साथ आनंदोत्सव होगा। धार्मिक पर्यटन पर जाएंगे।

धनु : मार्च का अंतिम सप्ताह कुछ सौगातें देने वाला है। जिन कामों को पूरा करने के लिए लंबे समय से प्रयासरत हैं वे इस सप्ताह पूरे हो जाएंगे। आर्थिक लाभ, संपत्ति और वाहन सुख प्राप्त होगा। नौकरी में प्रमोशन के साथ स्थानांतरण हो सकता है। आप कारोबारी हैं तो नए अवसर आएंगे। साझेदारी में नए काम प्रारंभ कर सकते हैं। विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले युवाओं के लिए मार्ग खुलेंगे।

मकर : यह सप्ताह व्यस्तताओं से भरा रहेगा। परिवार में विवाद होगा। दांपत्य जीवन का टकराव बढ़ सकता है। यात्राएं करनी पड़ सकती है। आर्थिक लाभ होगा किंतु खर्च उससे अधिक हो जाएगा। संपत्ति, वाहन के काम अटके रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। नौकरी में स्थिति गड़बड़ रहेगी। उच्चाधिकारियों से टकराव हो सकता है। व्यापार ठीक चलेगा। नए काम साथ में जोड़ सकते हैं।

कुंभ : परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी किंतु दूसरों पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है। अपने काम स्वयं ही पूरे करें। कार्यस्थल पर कोई आपकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचा सकता है। यदि शेयर कारोबार या कहीं निवेश करने जा रहे हैं तो सतर्कता पूर्वक करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। बिजनेस में नए आयाम स्थापित कर सकते हैं। नए स्टार्टअप की योजना बनाकर काम शुरू करें लाभ होगा।

मीन : यह सप्ताह शांतिपूर्वक बीतेगा। परिवार और मित्रों का सहयोग प्रत्येक काम में मिलेगा। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कामकाज को लेकर थोड़ी भागदौड़ और व्यस्तता रहेगी किंतु आप इनसे विजेता होकर निकलेंगे। पैसा आएगा। भौतिक सुख सुविधाओं पर खर्च करेंगे। परिवार में आनंदोत्सव होगा। दांपत्य में मधुरता आएगी। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

यह पढ़ें: Vastu Tips: क्या दीवारों के रंग करते हैं आपको परेशान? कहीं वजह ये तो नहीं?यह पढ़ें: Vastu Tips: क्या दीवारों के रंग करते हैं आपको परेशान? कहीं वजह ये तो नहीं?

Comments
English summary
Read free weekly horoscope, astrology and rashifal predictions in Hindi. complete rashifal predictions from Hindi Oneindia.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X