Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

मीन: मई में बढ़ सकता है घरेलू तनाव

Posted by:
Updated: Tuesday, April 30, 2013, 18:41 [IST]

लखनऊ के ज्योतिषाचार्य पं. अनुज के शुक्ल बता रहे हैं मई 2013 का मासिक राशिफल।

मीन (दी, दु, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची): मई के महीने में आपको परिश्रम निरन्तर करना पड़ेगा जिसे आप टालना चाहे तो भी टाल नहीं सकते हैं। किसी चीज का अन्तर नजर आ रहा इसका प्रतिरोध करना व्यर्थ रहेगा। महिलायें कोई भी निर्णय सोंच-समझकर ले तो अच्छा रहेगा। कुछ संस्थाओं से अनुबन्ध करने के अवसर उपलब्ध होंगे।

किसी को भी झूठे आश्वासन न दें, ये आदत त्याग देने पर जीवन में बहुत लाभ होगा। आप-अपने परिवार के प्रति विशेष ध्यान दें तभी आप मानसिक रूप से स्वस्थ रह पायेंगे। दमा व रक्त से संबंधित रोग की शिकायत हो सकती है। नौकरी पेषा वाले लोगों को पद और प्रतिष्ठा का लाभ होगा। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता हैं घरेलू तनाव रहेगा। लेकिन आर्थिकी स्थिति अच्छी रहेगी।

पिछले महीने किये गये कार्यों से नये अवसर प्राप्त होगे। कुछ लोगों को मकान,वहान या जमीन जायदाद के प्राप्ति के योग बन रहें है। प्रेम प्रसंग- क्रोध पर नियन्त्रण रखें और समझदारी से काम लें। अन्‍य राशियों का मासिक राशिफल।

मीन राशि के लिये करियर टिप्‍स

मीन राशि के व्यक्ति सपनों को सच करने वाले होते हैं, क्योंकि सपनों को सच करने के लिए जाग कर काम करना होता है। सजग, सक्रिय व लग्नशील प्रकृति ही इनका प्रमुख गुण है। इनमें में पूर्वानुमान की अद्भुत शक्ति होती है। इनकी विनम्रता गम्भीर चिन्तन की द्योतक होती है। पढ़ें विस्‍तार से।

मीन राशि वालों को कैसे प्रोपोज़ करें

मीन राशि की लड़कियां बेहद रोमेंटिक किस्‍म की होती है। वह प्‍यार करना अच्‍छे से जानती है और हमेशा दूसरों को खुश रखती है। अच्‍छे श्रोता और अच्‍छे वक्‍ता के गुण उनमें समाए होते है। विस्‍तार से पढ़ें।

कैसा रहेगा यह साल

नई शुरूआत होने से आप-अपने प्रियजनों के पास जा सकते हैं। कामकाज आपको घर के नजदीक ले जा सकता है। जितना आप शान्तपूर्ण स्थिति में रहेंगे उतना ही आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। कोई नया व्यक्ति आपके समक्ष समस्या खड़ा कर सकता है। पढ़ें विस्‍तार से।

मीन राशि वालों का व्‍यवहार

मीन राशि वाले लोग सरल स्‍वभाव, अतिसंवेदनशील, मूडी, दयालु, घुमक्‍कड़, शांत, प्रकृति से प्रेम करने वाले, बेहतरीन सोच रखने वाले, रचनात्‍मक, आगे बढ़ने की ललक और लोगों का ध्‍यान रखने वाले होते हैं। विस्‍तार से पढ़ें।

कौन सा रंग है पसंद

मीन इस राशि के लोगों के लिए सिंथेटिक और चमकीले सिल्क के कपड़े अच्छे रहते हैं। पीले, केसरिया और हल्के नारंगी रंग के इन्हें पहनने चाहिए। काले और नीले रंग से बचें। सादे और मल्टी डिजाइन कपड़े पहन सकते हैं। विस्‍तार से पढ़ें।

मीन राशि वालों की पर्सनालिटी

इस राशि वाले मित्रपूर्ण व्यवहार के कारण अपने कार्यालय व पास पड़ोस में अच्छी तरह से जाने जाते हैं। आप कभी अति मैत्रीपूर्ण व्यवहार नहीं करते हैं। बल्कि आपका व्यवहार बहुत नियंत्रित रहता है। पढ़ें विस्‍तार से।

मीन राशि का साप्‍ताहिक राशिफल

यदि आपकी राशि मीन है और आप इस सप्‍ताह का राशिफल जानना चाहते हैं तो यहां क्लिक कर जान सकते हैं कि आपका राशिफल इस सप्‍ताह कैसा होने वाला है। साप्‍ताहिक राशिफल।

मीन राशि की महिलाएं और फैशन

पानी को कभी भी सीमाएं नहीं पसंद, इसी प्रकार मीन राशि वालों को भी बंदिशें नहीं पसंद। वो हमेशा ग्रेसफुल दिखना चाहती हैं। इस राशि की लड़कियों की एक खासियत यह भी होती है कि ये वही कपड़े पहनती हैं, जिसमें वो कंफर्टेबल महसूस करें। विस्‍तार से पढ़ें।

प्यार में कुंभ राशि की महिलाएं

सब कुछ कुंभ महिला के लिए एक खेल है, और कुछ प्यार के खेल से भी बड़ा दांव नहीं है। कुम्भ राशि की महिलाएं बड़े ही मज़बूत विश्वास का परिचय देती हैं। प्यार एक कुंभ महिला के लिए मजेदार है, और वह उसके प्रेमी के लिए कई भूमिकाओं के भाग लेती हैं, सिर्फ बातें दिलचस्प रखने के लिए। इस प्रकाश दिल दृष्टिकोण का मतलब यह नहीं है एक कुंभ औरत प्यार में आसानी से हो जाती है। इसके विपरीत, यह कुछ समय के लिए उसे और भावनात्मक रूप से जोड़ने के लिए किसी और पर भरोसा करने में सक्षम होने के लिए लेती है।

मीन राशि एवं सेक्‍स

मीन राशि के लोग काफी इमोशनल होते हैं, अगर आपने यौन क्रियाओं के दौरान इन्‍हें कुछ गलत बात कह दी तो आगे परफॉर्म कर ही नहीं सकते। बेडरूम के अंदर ये कम रौशनी या कैंडल लाइट में सेक्‍स पसंद करते हैं। इस राशि की महिलाएं सेक्‍स को जंगली रूप में पसंद करती हैं, जबकि पुरुष खुद जंगली होना पसंद करते हैं।

मीन राशि की महिलाएं और दोस्‍ती

अगर मीन राशि की महिलाओं से दोस्‍ती करनी है तो एक बात का ध्‍यान रखें, ये अपनी निजी जिंदगी में दखल बर्दाश्‍त नहीं करतीं। आप इनके चाहे जितने ही करीब क्‍यों न हों, कोई न कोई बात ऐसी जरूर रहती है, जो वो हमेशा छिपा कर रखती हैं। मीन राशि की महिलाओं का मूड कब बदल जाये, यह भी पक्‍का नहीं रहता।

मीन राशि और चुंबन

मीन राशि वाले पूरी तत्‍परता के साथ किस शुरू करते हैं और देर तक जारी रखते हैं। जब तक पार्टनर खुद नहीं मना कर दे तब तक।

 
Story first published:  Friday, April 1, 2011, 16:54 [IST]
English summary
Get the complete month predictions. Read monthly horoscope of Pisces. Get free monthly horoscope, astrology and monthly predictions in Hindi.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
IPL, Rajiv Gandhi International Stadium, Uppal, Hyderabad
Sunrisers won by 5 wickets
IPL, Subrata Roy Sahara Stadium, Gahunje
Pune Warriors won by 38 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England won by 170 runs