लखनऊ के ज्योतिषाचार्य पं. अनुज के शुक्ल बता रहे हैं मई 2013 का मासिक राशिफल। हमारे ज्योतिष का संपर्क सूत्र http://www.facebook.com/Pt.Anuj.K.Shukla.
सिंहः- ( मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे): मई 2013 में किसी नये व्यक्ति से मिलनें का अवसर प्राप्त होगा जो आप के कार्य में सहयोग करेगा। व्यापार में वृद्धि होगी परन्तु अपनों से सावधानी रखने की आवश्यकता है। जिसे आप अपना मान रहे हैं, वह एक सपना है, उसके पीछे व्यर्थ में समय न गॅवायें। महिलायें किसी के प्रति रुष्ठ हो सकती हैं। पीनी, कोल्डड्रिंक आदि से जुड़े लोगों के लिए यह समय लाभकारी रहेगा।
प्रेम प्रसंग- उपस्थित से अधिक अनुपस्थिति में प्रेम की गहरी अनुभूति होगी।
महीने के मध्य आप अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिये कुछ भी करने को तैयार रहिये। कुछ समय पश्चात स्थितियां स्वतः अनुकूल हो जायेंगी। आप जल्दबाजी या लोभ में आकर कोई इकरारनामा न करें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी गुप्त योजना में लगे रहेंगे जिसका शुभारम्भ किसी महिला के द्वारा करायें तो बेहतर रहेगा। अन्य राशियां का मासिक राशिफल।
सिंह के लिये करियर टिप्स
यह राशि अग्नि तत्व प्रधान है। अतः यह उज्जवल, कामुक, भौतिक संसाधनों का प्रिय होता है। इन लोगों को अपनी प्रशंसा अधिक प्रिय होती है। यह राशि राजा है। इसलिए इस राशि के जातक अपने-आपको सबसे श्रेष्ठ समझते है और अपना सर्वोच्च स्थान बनाने के लिए लगातार प्रत्यन करते-रहते है। विस्तार से पढ़ें।






































