Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

मई 2013 में दुविधा में रहेंगे मेष राशि वाले

Posted by:
Updated: Tuesday, April 30, 2013, 14:07 [IST]

लखनऊ के ज्योतिषाचार्य पं. अनुज के शुक्ल बता रहे हैं मई 2013 का मासिक राशिफल। फेसबुक पर हमारे ज्‍योतिष- http://www.facebook.com/Pt.Anuj.K.Shukla.

मेषः- (अ,चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो):  इस दौरान कुछ दुविधाजनक स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। सामाजिक समस्यायें आपको घेरे रहेगी, जिस कारण आप-अपने कार्यो को बेहतर ढग से नहीं कर पायेंगे। संतान की तरफ से चिंताएं बढे़गी। कुछ ऐसे कार्य भी होंगे, जिनकी उम्मीद आपने छोड़ दी थी।

विद्यार्थी वर्ग अपने समय को बर्बाद न करके उसका सदपयोग करें। जो लोग नये कार्यो से जुड़ना चाहते हैं। उनके लिए अच्छा समय है। शेयर मार्केट के कार्यो में लाभ की आशा नजर आ रही है। नौकरी पेषा वालों के लिए अपने ऊपर के कर्मचारी से बहुत अच्छा सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों का आयोजन घर मे हो सकता है।

महिलाओं को अनिद्रा की शिकायत हो सकती है। किसी मित्र का सहयोग आपको लाभ दिलायेगा। मन और दिल के मध्य अन्तद्वन्द चलेगा। कुछ लोगों को किसी मित्र या रिश्तेदार की मदद करनी पड़ेगी। ऐसे कार्यो से बचने की कोशिश करें, जिनमें रिस्क नजर आ रहा है। आलस्य को त्याग कर कठिन परिश्रम करने की जरूरत नजर आ रही है। प्रेम प्रसंग- अतीत की बातों को वर्तमान में मिलाने से आपसी खटपट बढ़ सकती है।

नीचे देखें मेष राशि वालों के लिये छह महत्‍वपूर्ण बातें-

मेष राशि वालों को कैसे प्रोपोज़ करें

अगर आप सपोर्टी और स्‍ट्रांग है और अपने विचारों को आसानी से व्‍यक्‍त कर लेते है तो मेष राशि की गर्लफ्रैण्‍ड के लिए आप सही पार्टनर है। मेष राशि की लड़कियां मजबूत और दृढ़ विचारों वाली होती हैं पर उन्‍हे प्‍यार की बहुत आवश्‍यकता होती है। वह हमेशा ऐसे इंसान को अपना व्‍बॉयफ्रैंड बनाना चाहती है जो केयरिंग हो। एक बार प्‍यार का इजहार हो जाने के बाद वफादार रहती है। मेष राशि की लड़कियों को डेट पर ले जाते समय उनकी पसंद के रेस्‍टोरेंट में जाएं और उनकी तरफ एक्‍ट्रा अटेंशन पे करें, साथ ही उनकी तारीफ करना न भूलें। यह लेख विस्‍तार से पढ़ें।

मेष राशि वालों के लिये करियर टिप्‍स

मेष राशि में 26 वर्ष की आयु से कम युवक व युवतियां अपने माता-पिता के नियंत्रण से मुक्ति पाने की आकांक्षा रखने वाले होते हैं। किन्तु उन्हे अपने से बड़ों के अनुभवों से सीख लेने की आवश्यकता होती है। धैर्य से काम लेते हुए उनके सम्मान के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व के निर्माण एंव आत्मनिर्भरता के लिए प्रत्यनशील बने रहना चाहिए। धन को कमाने की योग्‍यता रखते हैं, परन्तु धन का सही उपयोग करने की कला नहीं जानते। यह लेख विस्‍तार से पढ़ें।

मेष राशि के लिये कैसा रहेगा यह साल

इस साल रोजी व रोजगार के नये अवसार प्राप्त होंगे। नौकरी वाले जातक कड़ी मेहनत करने के बावजूद ही अपने बॉस के चहेते बन पायेंगे। आय व व्यय में समानता की स्थिति बनी रहेगी। वृद्धजनों के लिए यह साल थोड़ा सा कष्टकारी साबित हो सकता है। सकारात्मक पहुलओं पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। साल के मध्‍य में प्राइवेट जॉब वाले लोगों को अपने सीनियर से बर्ताव अच्छा करना होगा अन्यथा आगे दिक्कतें आ सकती है। यह लेख विस्‍तार से पढ़ें।

मेश राशि वालों का स्‍वभाव

सकारात्‍मक: मेष राशि वाले काम के प्रति दृढ़, साहसी, निडर, लोगों के साथ मिलकर चलने वाले, त्‍वरित निर्णय लेने वाले और सक्रिय रहते हैं। उनकी सोच साफ होती है और वे अपने काम के प्रति ढिलाई नहीं बरतते। नकारात्‍मक: मेष राशि वालों में सबसे खराब आदत लोगों से जलने की होती है, वे सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं, उनमें धैर्य की कमी होती है, वे निदर्यी एवं हिंसक होते हैं। क्रोध जल्‍दी आता है और अपने पर घमंड ज्‍यादा करते हैं। यह लेख विस्‍तार से पढ़ें।

मेष राशि की महिलाएं और दोस्‍ती

मेष राशि वाली लड़कियों का मन बहते हुए पानी की तरह होता है, जिधर कोई अच्‍छा व्‍यक्ति मिल गया वो उसी की हो जाती हैं। एक मिनट में दोस्‍ती करने का फैसला करती हैं और एक मिनट में तोड़ने का। मेष राशि की लड़कियों का फ्रेंड सर्किल काफी बड़ा होता है और वे अपने दोस्‍तों को कभी भूलती नहीं। नये लोगों से दोस्‍ती करने में जरा भी देर नहीं करती, यही कारण है कि इनके पुराने दोस्‍त कई बार इनसे गुस्‍सा हो जाते हैं। आगे अभी और भी है।

लाल या पीला चुनें मेश राशि वाले

इस राशि के लोगों को शुद्ध और सिंथेटिक फेब्रिक से बने परिधान पहनने चाहिए। लाल, पीला, नारंगी रंग का चयन करें। नीले, ग्रे और काले रंग के प्रयोग से बचें। इनको चमड़े या पक्षियों के पंखों से बने परिधानों से भी बचना चाहिए। ऐसे परिधान पहनें, जिसमें बहुत तरह के कट्स हों। बहुत सारे रंगों से बने डिजाइन पहनें। यह लेख विस्‍तार से पढ़ें।

मेष राशि वाले होते हैं आत्‍मनिर्भर

व्‍यक्ति का स्‍वभाव पर उसके आस-पास के माहौल का काफी प्रभाव पड़ता है, लेकिन व्‍यक्ति का स्‍वभाव कैसा होगा, यह उसके जन्‍म के समय ही तय हो जाता है। जन्‍म लेते समय ग्रहों की स्थितियां यह तय कर देती हैं कि व्‍यक्ति का स्‍वभाव आग्रे चलकर कैसा होगा। यानि आपके स्‍वभाव में आपकी राशि की भूमिका काफी अहम होती है। इस राशि के लोग आत्‍मनिर्भर और रचनात्‍मक हैं। विस्‍तार से पढ़ें।

मेष राशि की महिलाएं और फैशन

क्या आप की राशि मेष है? अगर हां तो मेष राशि वाली महिलाओं में एक खास खूबी होती है। यह किसी भी नए फैशन ट्रेंड को अपनाने में सबसे आगे रहती हैं। फिर बात चाहे नए तरह के बैग खरीदने की हो या फिर दोस्तों के बीच फैशनेबल दिखने की। विस्‍तार से पढ़ें।

संतुष्‍टी चाहे हैं मेष राशि वाले

मेष राशि वाले अपने पार्टनर से अगर पूरी तरह संतुष्‍ट नहीं होते, तो उनकी लव लाइफ निश्चित तौर पर खराब होने का खतरा बना रहता है। मेष राशि की महिलाएं एवं पुरुष मौका मिलते ही लवमेकिंग के लिये तैयार हो जाते हैं। इनके लिये जगह की भी कोई बाउंडेशन नहीं होती। यह लेख विस्‍तार से पढ़ें।

कैसे किस करते हैं मेष राशि वाले

मेष राशि वाले किस करने में बहुत जल्‍दी करते हैं व उनका चुंबन बहुत कामुक होता है। उनके एक चुंबन से ही र्पानर कामुक हो उठता/उठती है।

प्यार में मेष राशि की महिलाएं

आज हम आपको उस जगह पर ले चलते हैं जहाँ अब तक किसी भी महिला की कल्पना नहीं गयी है आज हम बात करेंगे मेष राशि की उन महिलाओं की जो अभी ताज़ा तरीन प्यार की गिरफ्त में आयीं हैं, मेष राशि वाली महिलाओं को हमेशा सच्चे प्यार की तलाश रहती है। जो उन्हें बड़ी मुश्किलों के बाद मिलता है लेकिन जब ये इन्हें प्राप्त होता है तो ये प्यार इन्हें मंत्रमुग्ध कर देता है दूसरे लहजे में कहा जाये तो वो केवल आकर्षण ही है जो इन्हें इस तरह मंत्रमुग्ध करता है। लेख पढ़े विस्‍तार से।

 
Story first published:  Friday, April 1, 2011, 17:58 [IST]
English summary
Get the complete month predictions. Read monthly horoscope of Aries. Get free monthly horoscope, astrology and monthly predictions in Hindi.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
2nd Test , Headingley, Leeds
England: 337 / 7, 94 Overs
My Place My Voice
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre onIPL spot
Pradip Mhetre on