क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

महिलाएं, फैशन और ज्‍योतिष

By ज्‍योतिषाचार्य रामजी मिश्र
Google Oneindia News

पुरुषों से ज्‍यादा फैशनेबल महिलाएं होती हैं, इसमें कोई दो राय नहीं, लेकिन क्‍या आपको मालूम है- इसका सीधा जुड़ाव ज्‍योतिष से भी है। यानी अगर आप किसी लड़की को उसकी पसंद के कपड़े या फैशन की कोई वस्‍तु देना चाहते हैं, तो बस उसकी राशि पता कर लीजिये। अगर आपको उसकी राशि पता है, तो आप उसका दिल आसानी से जीत सकते हैं।

लखनऊ के ज्‍योतिषाचार्य रामजी मिश्र आपको बता रहे हैं सभी राशियों की महिलाओं के बारे में, कि वो किस प्रकार का फैशन पसंद करती हैं। इसमें सिर्फ परिधानों से जोड़ कर नहीं देख रहे हैं, लेडीज़ बैग, लेडीज चप्‍पल, सैंडल, जूतियां, आदि के बारे में भी हम आपको इस लेख में बतायेंगे। आप जान सकते हैं कि किस राशि की महिलाएं किस प्रकार के लुक में दिखना पसंद करती हैं।

किस राशि की लड़कियां दिखावा ज्‍यादा पसंद करती हैं और किस राशि की महिलाएं सिम्‍पल रहना पसंद करती हैं। ये सब हम आपको यहां बतायेंगे। हम यह भी बतायेंगे कि अलग-अलग राशियों की महिलाएं कैसे मूड में क्‍या पहनना पसंद करती हैं।

नीचे राशि चुनिये और जानिए उनकी पसंद-

मेष राशि और फैशन

मेष राशि और फैशन

क्या आप की राशि मेष है? अगर हां तो मेष राशि वाली महिलाओं में एक खास खूबी होती है। यह किसी भी नए फैशन ट्रेंड को अपनाने में सबसे आगे रहती हैं। फिर बात चाहे नए तरह के बैग खरीदने की हो या फिर दोस्तों के बीच फैशनेबल दिखने की। मेष राशि की महिलाएं नए ट्रेंड को लेकर काफी निडर भी होती हैं और नए स्टाइल को लेकर इनमें किसी तरह की झिझक नहीं होती है। इस राशि की महिलाएं लाल रंग को पसंद करती हैं और अपने लुक को बेहतर बनाने के लिए चमकदार एसेसरीज को अधिक तवज्जो देती हैं। मेष राशि की महिलाएं चाहें तो कैजुअल भी अपना सकती हैं, जबकि स्पोर्ट्स से जुड़े कपड़े वे खास तौर से पसंद करती हैं।

वृष राशि और फैशन

वृष राशि और फैशन

वृष राशि की महिलाएं ब्रांड और लेबल को लेकर बेहद सजग होती हैं। यह ब्रांडेड और गुणवत्तायुक्त कपड़े खरीदना ही पसंद करती हैं। दर्जी से कपड़े सिलवाना इनके लिए एक प्रकार का निवेश है, क्योंकि यह मानती है कि अच्छे फिट कपड़े कभी भी ऑउटडेटेड नहीं होंगे। व्यवहारिक, उत्कृष्ट और रुचिपूर्ण होने के साथ-साथ वृष राशि की महिलाएं सजी-धजी समाट सैंडल के साथ ही ऊंची हिल वाली सैंडल भी पसंद करती हैं। इतना ही नहीं इस राशि की महिलाओं की खासियत होती है कि वह पैंट को काटकर मिनीस्कर्ट बनाती हैं। इस राशि की महिलाएं ऐसी एसेसरीज को ज्यादा पसंद करती हैं जो उनकी सबसे अच्छी खूबी को उभारे। मसलन अपने खूबसूरत गले की नुमाइश के लिए वह दर्जनों तरह के नेकलेस और दुपट्टा रखती हैं। इस राशि की महिलाएं प्राकृतिक रंगों को ज्यादा पसंद करती हैं।

मिथुन राशि और फैशन

मिथुन राशि और फैशन

इस राशि की महिलाएं काफी मजाकिया और प्यार के प्रति संवेदनशील होने के साथ ही अपने अजीबो-गरीब फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। वह सीजन के साथ बदलते फैशन ट्रेंड को पसंद करती हैं। साथ ही नए तरह के लुक और अलग स्टाईल को भी प्रचलन में लाती हैं और बाद में उन्हें अपना खुद का फैशन बताने लगती हैं। इस राशि की महिलाएं अलग-अलग मूड के लिए अलग-अलग तरह की आउटफिट रखती हैं। सूती के हल्के और हवादार वस्त्र इनकी खास पसंद होती है, जबकि इनके पसंदीदा रंग के बारे में बताना थोड़ा मुश्किल है। इन्हें पर्स रखना पसंद है। वहीं अंगूठी, चूड़ी और ब्रेसलेट से भी इन्हें काफी लगाव होता है।

कर्क राशि और फैशन

कर्क राशि और फैशन

कर्क राशि की महिलाएं परंपरागत और आरामदायक वस्त्रों को पसंद करती हैं। रूढ़ीवादी पसंद के बावजूद इस राशि की महिलाएं अपनी त्वचा की चिकनाहट पर विशेष ध्यान देती हैं। साथ काफी महंगी अधोवस्त्र पंसद करती है। कैटवॉक से निकलने वाले फैशन ट्रेंड से यह दूर ही रहती हैं। इस राशि की महिलाएं किसी भी ट्रेंड को ज्यादा समय तक नहीं अपनाती हैं और इनकी पसंदीदा एसेसरीज चमकीली नेकलेस और मोती है।

सिंह राशि और फैशन

सिंह राशि और फैशन

सिंह राशि की महिलाएं लक्जरी को पसंद करती हैं। इनके लिए यह जरूरी नहीं कि कपड़े और एसेसरीज महंगे ही हो, पर वह विशिष्ट जरूर हों। इस राशि की महिलाएं कभी भी साधारण और अश्लील नजर नहीं आती हैं क्योंकि इनकी पसंद काफी अच्छी होती है। यह किसी भी तरह के फैशन को अपने जन्मजात आत्मविश्वास के बदौलत बखूबी अपना लेती हैं। इनकी सोच होती है कि वह कुछ भी पहन लें, लोगों को अच्छा ही लगेगा। इस राशि की महिलाएं फेबरिक सिल्क, कश्मीरी ऊन और अच्छी तरह से सिलाई किए गए कट्स पसंद करती हैं। विशेष अवसरों पर वह हीरे जड़े लंबे गाउन पहनने को भी तवज्जो देती है। जहां तक एसेसरीज की बात है तो वह ऐसी एसेसरीज पसंद करती हैं जो उन्हें भीड़ से अलग करती हों। उन्हें अपने बालों से खासा लगाव होता है और वह लगातार हेयरड्रेसर्स से परामर्श लेती हैं। इन्हें सितारे जड़े जूते और चमकीले पत्थरों से बने नेकलेस खासा पसंद हैं।

कन्या राशि और फैशन

कन्या राशि और फैशन

कन्या राशि की महिलाएं कभी भी हल्का सा भी मुड़ा हुआ वस्त्र नहीं पहनती हैं। उन्हें यह बिल्कुल पसंद नहीं कि उनके काले कोर्ट पर कहीं कोई हल्का सा भी दाग हो। ऐसी महिलाएं रूढ़ीवादी होने के साथ-साथ प्रगतिशील भी होती हैं और इनका फैशन इनके व्यक्तित्व को दर्शाता है। इस राशि की महिलाएं साधारण, अच्छी फिटिंग और एक से अधिक सीजन तक चलने वाले कपड़ों को तवज्जो देती हैं। यह ट्रेंड को लेकर उतनी सजग नहीं होती, क्योंकि वह जानती है कि अच्छे स्टाइल कभी भी फैशन से बाहर नहीं होते।

तुला राशि और फैशन

तुला राशि और फैशन

क्या इन कपड़ों में मेरे नितंब बड़े लग रहे हैं? यह एक ऐसा सवाल है जो तुला राशि की महिलाएं अपने आप से कभी नहीं पूछती। हालांकि वह कपड़ों का चयन करने में थोड़ा समय जरूर लेती हैं , लेकिन उनके सामने फैशन को लेकर कभी भी संकट की स्थिति नहीं होती है। इस राशि की महिलाएं ठाठ-बाट को पसंद करती हैं। फिर भी खुद को अलग दिखाने के लिए यह उम्मीद से विपरीत एसेसरीज का सहारा ले लेती हैं। मेकअप की बात करें तो यह हल्का और प्राकृतिक ही होता है।

वृश्चिक राशि और फैशन

वृश्चिक राशि और फैशन

वृश्चिक राशि की महिलाओं में फैशन को लेकर खासा क्रेज होता है। इस राशि की महिलाएं ट्रेंड को पसंद करती हैं। हांलकि इस राशि की कोई भी महिला फैशन की गुलाम नहीं होती है। सम्मोहक होने के साथ-साथ उन्हें पता होता है कि उनके लिए क्या अच्छा है और इनके अंदर दिखावे का डर नहीं होता। यह रूप बदलने में माहिर होती हैं। एक दिन जो मेकअप होता है वह अगले दिन पूरी तरह से बदल जाता है। इनका छुपा हुआ स्वभाव इनके अधोवस्त्र से भी परिलक्षित होता है, जो बेहद कामुक, काले और चमचमाते लाल रंग के होते हैं।

धनु राशि

धनु राशि

धनु राशि की महिलाएं ज्ञान बढ़ाने की भूखी होती हैं। यही कारण है कि जब बात फैशन की हो तो यह इसके हर पहलू पर गंभीरता से विचार करने लगती हैं। यह फैशन के बढ़ते प्रचलन की परवाह नहीं करती है। यह फैशन को तभी अपनाती है जब अपने परिवेश में वह उस फैशन को लेकर सहज महसूस करे। प्राकृतिक फेबरिक जैसे सूती, ऊनी और लाइनन इन पर खूब जंचता है। इस राशि की महिलाएं रंग बिरंगे मैक्सी स्कर्ट, ढीले जींस और स्पोट्सवेयर को पंसद करती हैं। धनु महिलाएं मेकअप काफी कम करती हैं और यदा-कदा ही गहनों का प्रयोग करती हैं। इस राशि की महिलाएं साधारण, रूढ़ीमुक्त और निरहंकारी होती हैं।

मकर राशि और फैशन

मकर राशि और फैशन

मकर राशि की महिलाओं के लिए स्टेटस और इमेज काफी महत्वपूर्ण होता है। इनके पहनावे काफी व्यक्तिग होते हैं। इन्हें आमतौर पर बिजनेस सूट और काम के दौरान नुकीले हिल वाली सैंडल पहनना पसंद है। जब ये काम पर नहीं होती है तो इनका स्टाईल काफी सामान्य होता है। पर बहुत ज्यादा केजुअल भी नहीं। इस राशि की महिलाएं पहनावे को सफलता से जोड़कर देखती हैं। यह फैशन शो से निकलने वाले हास्यास्पद ट्रेंड के बजाय व्यवहारिक कपड़ों को ही महत्व देती हैं। ऐसेसरीज और आभूषणों पर इस राशि की महिलाएं काफी खर्च करती हैं।

कुंभ राशि और फैशन

कुंभ राशि और फैशन

इस राशि की महिलाएं शॉपिंग मॉल से काफी दूर रहती हैं। इसके बजाए यह सस्ते स्टोर से पारंपरिक चीजें खरीदना पसंद करती हैं। ये फैशन फॉलोअर नहीं होती हैं, साकारात्मक जीचों को लेकर बेहद जिद्दी और मैक्सी ड्रेस इनकी पहली पसंद होते हैं। मजेदार बात यह है कि इस राशि की महिलाएं जो चाहती हैं वहीं करती हैं। उनका अपना व्यक्तिगत स्टाइल होता है। इन्हें वैसे रंग पसंद है जो हल्का हो और बर्बस ही ध्यान खींचते हों। जैसे फिरोजी नीला, गुलाबी और हरा।

मीन राशि और फैशन

मीन राशि और फैशन

पानी को कभी भी सीमाएं नहीं पसंद, इसी प्रकार मीन राशि वालों को भी बंदिशें नहीं पसंद। वो हमेशा ग्रेसफुल दिखना चाहती हैं। इस राशि की लड़कियों की एक खासियत यह भी होती है कि ये वही कपड़े पहनती हैं, जिसमें वो कंफर्टेबल महसूस करें। सिल्‍की, सॉफ्ट कपड़े इन्‍हें पसंद होते हैं। ये अपने कपड़ों में जिप पसंद नहीं करतीं। इनके कुर्ते या टॉप में पीदे जिप नहीं देखेंगे। रही बात ज्‍वेलरी की तो हलके जेवर इन्‍हें पसंद होते हैं। जो हार गर्दन से सीने तक आते हैं, वो इन्‍हें पसंद होते हैं। पायल, अंगूठी बहुत पसंद होती हैं।

Comments
English summary
Astrologer from Lucknow Pandit Ramji Mishra is telling you about the fashion which women likes according to their zodiac signs.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X