Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

सपने में, भूत देता है नए रिश्तों के दौरान सावधानी बरतने की सलाह

Posted by:
Published: Friday, May 11, 2012, 18:11 [IST]

Astrology Interpretation Dream Ghost

अब तक हमने आपको सपने में आने वाली अलग अलग घटनाओं से रू-ब-रू कराया। आपने इस सिरीज के माध्यम से जाना की सपने में आने वाली घटनाओं का क्या अर्थ होता है। हम आपको पहले ही बता चुके हैं सपने आपके जीवन में एक इंडिकेटर की तरह काम करते हैं। सपने दो तरह के होते हैं एक ज्वलंत सपने और दूसरे यथार्थवादी सपने। अमूमन हम जो भी सपने देखते है वो ज्वलंत होते हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ सपने यथार्थवादी होते हैं।

प्रायः ये देखने को मिलता है की यथार्थवादी सपने व्यक्ति को कभी कभार दिखाई देते हैं। इन सपनों में चलने वाले घटनाक्रम अपने अन्दर कुछ विशेष अर्थ लिए हुए होते हैं। या हम ये भी कह सकते हैं ये हमें अलग अलग घटनाक्रम के लिए चेतावनी देते हैं। ऐसा ही एक सपना है भूत का। आज इसी सिरीज में हम आपको अवगत कराएंगे भूत से। आज हम आपको बताएंगे क्या होता है जब सपने में भूत दिखाई देता है?
सपने में भूत खतरे और सावधानी का प्रतीक है।

ऐसा व्यक्ति जिसके माता पिता की मृत्यु हो गयी हो। अपने सपने में अपने मां पिता का भूत देखे तो ऐसे सपने का अर्थ है की उसके जीवन में नए सम्बन्ध बनने वाले हैं। यदि उन संबंधों में सावधानी नहीं बरती गयी तो वो व्यक्ति बहुत बड़े संकट में आ सकता है। अतः उसे अपने संबंधों में साझेदारी बनाने की आवश्यकता है अतः व्यक्ति को नए रिश्तों में सावधानी बरतनी चाहिए ।

अगर कोई व्यक्ति अपने सपने में किसी मृत दोस्त को देखे तो इसका अर्थ है की व्यक्ति अपने किसी अप्रिय संग लम्बी यात्रा पर जायगा। जहां उसे ढेरों कष्ट और यातनाएं मिलने वाली हैं।

यदि व्यक्ति सपने में ये देखे की वो किसी मृत व्यक्ति से बात कर रहा है तो ऐसा सपना ज्योतिष के अनुसार बड़ा ही अशुभ माना जाता है। ऐसा सपना जान माल की हानी का प्रतीक है। ऐसा सपना और भी विनाशकारी हो जाता है जब कोई विवाहित महिला इसे देखे। अगर कोई महिला ऐसा सपना देखती है तो इसका अर्थ है की भविष्य में उसे धोखा मिलेगा। साथ ही वो विधवा भी हो सकती है।

यदि व्यक्ति अपने सपने में ये देखे की उसे अपनी छत या आकाश में भूत दिखाई दिया तो ऐसा सपना उसे भविष्य में होने वाले नुकसान और दुर्भाग्य के बारे में बताता है।

यदि व्यक्ति को सपने में ये दिखाई दे की उसके दाहिने हाथ के पास एक महिला का भूत और बाएं हाथ के पास पुरुष का भूत खड़ा है तो ये सपना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा सपना बताता है की व्यक्ति को जल्द ही वश और वैभव साथ ही ढेर सारा धन मिलने वाला लेकिन आपको ये भी बता दें की ये धन , यश, वैभव ज्यादा दिन तक व्यक्ति के पास नहीं रहता है और व्यक्ति की स्थिति पहले से भी ज्यादा दयनीय हो जाती है।

यदि व्यक्ति अपने सपने में ये देखे की उसे अपनी छत या आकाश में भूत दिखाई दिया। ऐसा सपना उसे भविष्य में होने वाले नुकसान और दुर्भाग्य के बारे में बताता है।

मित्रों एक बात हम आपको और भी बताते चलें की, ऐसे सपने आने का सबसे बड़ा कारण हमारी दिनचर्या है। अगर मनोविज्ञान की माने तो,हमारी मेमोरी 2 प्रकार की होती है। एक लम्बी अवधि की मेमोरी और एक छोटी अवधि की मेमोरी अगर हम कुछ ऐसा देख, सुन , पढ़ रहे है जो कल्पना से परे है तो वो हमारी लम्बी अवधि वाली मेमोरी में चला जाता है और फिर सपने के दौरान भूत पिशाच या अन्य अकल्पनीय चीजों के रूप में हमारे सामने आता है।

तो यदि आपको ऐसे सपनों से बचना है तो अच्छी चीजें देखें, अच्छा साहित्य पढ़े , अच्छी बातें सुने ये सपने आपको दोबारा नहीं आएंगे और आपका जीवन मंगलमय और कल्याणकारी होगा।

   PREVIOUS में है "सपने में मछली" NEXT में है ''सपने में नेवला'' 

English summary
In many ancient astrological theories dreaming was considered a supernatural communication or a means of divine intervention, whose message could be unrevealed by people. Here we are talking about Ghost in dreams.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England: 180 / 6, 59 Overs
IPL, M Chinnaswamy Stadium, Bangalore
Royal Challengers Bangalore won by 24 runs
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Kings XI Punjab won by 50 runs