Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

मूलांक 1 वाले होते हैं 'तर्कशाली'

Written by: अंकुर शर्मा
Published: Monday, July 25, 2011, 11:31 [IST]

Your Birth Number Affects Your Personality Aid0092

क्या आपको मालूम हैं कि नंबरों का आपके और हमारे जीवन पर काफी असर पड़ता है। नंबरों के हिसाब से व्यक्ति के स्वभाव और हाव-भाव में में परिवर्तन होते हैं, जिन्हें हम अंक ज्योतिष में मूलांक कहते हैं। जिन्हें जन्म के आधार पर 1 से लेकर 9 तक माना जाता है। आज हम आपको बताते हैं कि पुरूष और महिला के जीवन पर अंको का यानी नंबरो का का क्या असर पड़ता है।

मुंबई की अंकशास्त्री श्रीमती ज्योतिमा शर्मा ने इस पर गहन अध्‍ययन किया है। वे आपको अगले 9 दिन तक हर नंबर के लोगों के व्‍यक्तित्‍व के बारे में बतायेंगी। आज से हम नंबर 1 से शुरुआत कर रहे हैं।

नंबर 1 का असर

इस श्रेणी में वो लोग आते हैं जिनके जन्मदिन महीने के 1, 10, 19 या 28 तारीख को होते हैं। जिन्हें मूंलाक निकालना नहीं आता है वो अपने जन्म तिथी का योग फल निकाल लें जैसे कि यदि किसी व्यक्ति का जन्मदिन 10 तारीख को है तो उसका मूलांक 1+0=1 होगा।

यदि किसी लड़की या लड़के का जन्मदिन मूलांक 1 के अंदर आता है तो आपको बता दें कि इस नंबर वाले लोग स्पष्ट वक्ता और निडर सवभाव के होते हैं। ऐसे लोग किसी की सुनते नहीं हैं इसलिए इन्हें लोग जिद्दी भी कहते हैं। ये अपने तर्कों से हर किसी की बोलती बंद करा देते हैं इसलिए इस नंबर के लोग अक्सर आपको वकालत, राजनीती या मीडिया में दिखायी देते हैं। इन्हें गुस्सा भी बहुत आता है लेकिन वो काफी समय तक रहता नहीं है।

ये जो ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। वैसे लुक के मामले में ये काफी आकर्षक और प्रभावशाली होते हैं। इन्हें किसी का दवाब अच्छा नहीं लगता है, ये अपने फैसले स्वयं लेते हैं, हां इनमें एक चीज और खास होती है और वो ये कि इनके पास धैर्य नाम की चीज नहीं होती। लेकिन ये जिसे भी प्यार करते हैं उसे दिल की गहराई से चाहते हैं और उसके लिए ये कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं।

इन्हें प्रेम से जीता जा सकता है, ये परोपकारी भी होते है, लेकिन अपनी चीजों को बांटने में यकीन नहीं रहते हैं। ये तरक्की करते हैं लेकिन इसमें समय लगता है। इन्हें हर चीज मेहनत से हासिल होती है इसलिए ये अपने पैसे बहुत सोच समझ कर खर्च करते हैं इसलिए इन्हें कभी-कभी लोग कंजूस भी कह देते हैं?
ये आमतौर पर हिम्मती नहीं दिखायी देते हैं लेकिन जरूरत पड़ने पर ये वो काम भी कर जाते है जिसकी कोई उम्मीद भी नहीं करता है।

जानिए अपने बारे में- क्‍या है आपका मूलांक?

               

English summary
According to Numerology Name Numbers are very important in relationships with people. Your Birth Number affects your personality. For Example, 1 number is a synonyms of braveness and wise-ness.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
    Upcoming Matches
ENG Vs NZ - 2nd Test at Headingley Fri 24th May Test
Indian Premier League 2013 - 3rd Preliminary Final at Eden Gardens Fri 24th May IPL
Indian Premier League 2013 - Final at Eden Gardens Sun 26th May IPL
My Place My Voice
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre onIPL spot
Pradip Mhetre on
विशाल on