पति-पत्नी के रिश्तों पर बेडरूम का भी काफी प्रभाव होता है। यदि आपके घर में पति-पत्नी के बीच आये दिन झगड़े होते हैं, तो आपस में प्रेम के रिश्ते को बढ़ाने के साथ-साथ अपने बेडरूम के वास्तु पर जरूर ध्यान दीजिये, कहीं ऐसा तो नहीं आपके बेडरूम का वास्तु सही न हो।
जी हां आप मानें या नहीं, वास्तु के मुताबिक बेडरूम की साज सज्जा ही पति-पत्नी के बीच के रिश्तों की मुधरता तय करती है। चलिये बात अगर बेडरूम की आ ही गई है, तो उसकी साज सज्जा पर भी गौर कर ही लेते हैं। यहां हम आपको 10 टिप्स देंगे वास्तु के नियमों के मुताबिक बेडरूम को कैसे सजाएं।
हम जब किसी अपार्टमेंट में फ्लैट खरीदते हैं, तो चाह कर भी वास्तु के सारे नियमों के मुताबिक नहीं चल पाते। क्योंकि बिल्डर अपने मुताबिक बिल्डिंग बनाते हैं, आपके नहीं। तो ऐसे में अगर आप उसी बने हुए रूम को अपने तरीके से सजाएं वो भी वास्तु के मुताबिक, तो आपके जीवन में खुशियां हमेशा बनी रहेंगी। यदि आपका बेडरूम अच्छा है, तो घर में मानसिक शांति बनी रहेगी और आपकी सेक्सुअल लाइफ भी बेहतरीन रहेगी। प्रस्तुत हैं 10 टिप्स वास्तु की-

































