Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

'V' अक्षर वाले होते हैं आजाद ख्याल के

Written by: अंकुर शर्मा
Published: Wednesday, July 13, 2011, 6:59 [IST]

कल हमने आप को 'U'  अक्षर के बारे में बताया था आज हम आपको  'V'  का महत्व समझाते है। मुंबई की अंकशास्त्री श्रीमती ज्योतिमा शर्मा ने  'V' वालों के विषय में बहुत ही रोचक जानकारियां दी। आईये जानते हैं क्या है वो रोचक बातें...

'V' का असर

यदि किसी लड़की या लड़के का नाम अंग्रेजी के  'V'  अक्षर से शुऱू होता है तो आप जान जाईये कि वो इंसान बेहद ही आजाद ख्याल का है। उसे किसी की बंदिशे पसंद नहीं है। अपनी बातें , अपने सपने , ये किसी से शेयर नहीं करते हैं। किसी को रोक-टोक इन्हें अच्छी नहीं लगती है | ये केवल वो ही काम करते हैं जो इनका मन कहता है, अगर आप इनसे जबरदस्ती कुछ करवाने की कोशिश भी करेगें तो ये ऐसा कुछ कर देगें जिससे वो काम रूक जायेगा।

हालांकि ये साफ दिल के होते हैं। इनके दिल में मैल नहीं होता है। ये लोगों की भावनाओं की कद्र करते हैं | लेकिन अपनी भावनाओं के बारे में ये किसी से कुछ नहीं कहते हैं। इनका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन आम तौर पर सुखमय ही होता है। इसलिए इन्हें अपनी चीजों को लेकर परेशानी नहीं होती है। इनमें एक चीज होती है, ये बहुत जल्दी किसी भी चीज से ऊब जाते हैं। परिवर्तन से प्रेम करने वाले इन लोगों के लिए सेक्स भी मायने नहीं रखता है।

ये नाम, इज्जत और  पैसा बहुत कमाते हैं लेकिन इसमें वक्त लगता है। इनको चीजें रूक-रूक कर और धीमी गति से मिलती है लेकिन स्थायी तौर  पर इनके पास रहती है। इसलिए ऐसे नाम के लोगों के माता-पिता को घबराना नहीं कि उनके बेटा या बेटी का सैटलमेंट जल्दी से नहीं हो रहा है।

ये जिद्दी और आलसी भी होते हैं लेकिन वक्त आने पर अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करते हैं। सामाजिक जीवन में इनकी रूचि ज्यादा नहीं होती है इसलिए ये आलोचनाओं के भी शिकार होते हैं। वैसे अपने दम पर आगे बढ़ने वाले ये लोग जीवन में देर से तरक्की करते है और जिनके निकट होते हैं उनके काफी अजीज होते हैं।

A | B | C | D | E | F | G | H | I | J | K | L | M | N | O | P | Q | R | S | T | U | V | W | X | Y | Z

English summary
Your Name is your identity but your name affects your personality. For Example,'V' Letter is a synonymous Of Freedom and Talent.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
    Upcoming Matches
ENG Vs NZ - 2nd Test at Headingley Fri 24th May Test
Indian Premier League 2013 - 3rd Preliminary Final at Eden Gardens Fri 24th May IPL
Indian Premier League 2013 - Final at Eden Gardens Sun 26th May IPL