
सामुद्रिक शास्त्र, भारतीय ज्योतिष का एक प्रमुख अंग है। इसके आधार पर विभिन्न अंगों की सरंचना को देख आप व्यक्ति के बारे में बता सकते हैं। किसी स्त्री की जीभ देखकर उसके बारे में कैसे आंकलन किया जा सकता है। लखनऊ के ज्योतिषाचार्य पं. अनुज के शुक्ला महिलाओं की जीभ के अनुरूप स्त्रियों की प्रकृति के बारे में बतायेंगे।
1-जिस स्त्री की जीभ मोटी होती है, वह गर्म मिजाज, झगड़ालू व क्रोधी प्रवृति की होती है। ऐसी स्त्रियां अधिकतर अपने घर में प्रशासन चलाने वाली होती है।
2- जिस स्त्री की जीभ आवश्यकता से अधिक लम्बी हो, वह स्त्री बुद्धिमान,पतिप्रिय तथा उत्तम पुत्र को जन्म देने वाली होती है। इन स्त्रियों को मांशपेशियों से सम्बन्धित शिकायत भी बनी रहती है। इनके विचार उत्तम कोटि के होते है।
3- यदि किसी स्त्री की जीभ लम्बी एंव उस पर नागिन का चिन्ह बना हुआ हो, वह स्त्री अपने पति व श्वसुर के लिए घातक सिद्ध होती है। ऐसी स्त्रियां अपने खर्चे पर नियन्त्रण नहीं कर पाती है।
4- जो स्त्री अपनी जीभ को बार-बार होंठो पर घुमाती हो, वह स्त्री अपने पति पर अधिकार रखने वाली तथा परिवार की सेवा न करने वाली होती है। ऐसी स्त्रियां किसी के अधीनस्थ होकर कोई भी कार्य नहीं कर पाती है। ये अपने स्वतंत्र विचारों के कारण हमेशा अलग-थलग पड़ी रहती है।
5- जिस स्त्री की जीभ पर हमेशा सफेदी बनी रहती हो, वह स्त्री प्रेम के मामलों अग्रसर रहती है एंव पति से प्रेम करने वाली होती है। ऐसी स्त्रियों को श्वास रोग होने की आशंका रहती है। ये सामाजिक रीति-रिवाजों में काफी सक्रिय रहती है।
6- यदि किसी स्त्री की जीभ का रंग हमेशा लाल रहता हो, ऐसी स्त्रियों का स्वाथ्य उत्तम रहता है, परन्तु उन्हे आग से खतरा बना रहता है। अतः सावधानी बरतें।


















