Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

तुला राशि वाले होते हैं सामाजिक

Written by: राजीव अग्रवाल
Updated: Tuesday, July 24, 2012, 16:53 [IST]

Librans Are Friendly And Social

किसी भी व्‍यक्ति का व्‍यवहार कैसा होगा, यह बात उसके जन्‍म लेते समय ही तय हो जाती है। ग्रहों की स्थितियां यह निश्चित कर देती हैं कि व्‍यक्ति का स्‍वभाव आगे चलकर कैसा होगा। यानि आपके स्‍वभाव में आपकी राशि की भूमिका काफी अहम होती है।

अगर आपके किसी साथी की राशि कन्‍या है तो आप आसानी से यह जान सकते हैं कि आपके साथी का स्वभाव कैसा है। वह आपके स्वभाव के अनुकूल है या प्रतिकूल। आपका जीवन उसके साथ कैसा गुजरेगा। कई बार व्यक्ति का आचरण उसके वास्तविक स्वभाव पर एक आवरण डाल देता है, किन्तु ज्‍योतिष के माध्यम से आपको एक सच्ची तस्तीर देखने को मिल सकती है।

यहां हम बात करेंगे तुला राशि के व्‍यक्तियों की। तुला राशि वाले लोगों को सौंदर्य, रचनात्‍मकता और संतुलन काफी पसंद होता है। ये लोग लेखन और संवाद में निपुण होते हैं। तार्किक होने के साथ-साथ अच्‍छे दोस्‍त होने के साथ-साथ अच्‍छे बौद्धिक स्‍तर वाले होते हैं। समाज के लिए कुछ करने की चाहत भी इनमें होती है।

22 सितंबर से 21 अक्तूबर के बीच जन्‍में लोगों की राशि तुला होती है। ऐसे व्यक्ति दुबले-पतले, लम्बे व आर्काक व्यक्त्वि वाले होते हैं। आप जीवन में आदर्शवादिता व व्यवहारिकता में पर्याप्त संतुलन रखते हैं। आपकी आवाज विशेष रूप से सौम्य होती हैं।

आपके चेहरे पर सर्वथा एक प्राकृतिक मुस्कान छायी रहती है। आपको ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा करना बहुत भाता है। आप एक अच्छे साथी साबित होते हैं चाहें वह वैवाहिक जीवन हो या व्यावसायिक जीवन। आप अपने व्यवहार में बहुत न्यायवादी व उदार होते हैं। किसी न किसी रूप में आप कला व साहित्य से जुड़े रहते हैं। आपको जीवन का कुरूप्प पक्ष कभी भी नहीं भाता है। आपको गीत, संगीत, यात्रा आदि का शौक रखने वाले व्यक्ति अधिक अच्छे लगते हैं।

तुला राशि से प्रभावित लड़कियां आत्म विवास से परिपूर्ण होती हैं। आपके मनपसंद रंग गहरा नीला व सफेद होते हैं। आप अपने आर्काण व व्यवहार के कारण विभिन्न पार्टियों में बहुत पसंद की जाती है। आप आसानी से किसी को भी अपना मित्र बना सकती हैं।

आपको वैवाहिक जीवन में स्थायित्व पसंद आता है। आप अधिक वाद-विवाद में समय व्यर्थ नहीं करती हैं। आप सामाजिक पार्टियों, उत्सवों में रूचि पूर्वक भाग लेती हैं। आपके बच्चे अपनी पढ़ाई या नौकरी आदि के कारण जल्दी ही आपसे दूर जा सकते हैं। आप एक कुशल मां साबित होती हैं जो कि अपने बच्चों को उचित शिक्षा व आत्म विवास प्रदान करती हैं।

(लेखक भारतीय ज्योतिष तथा कुंडली से जुड़े मामलों के विशेषज्ञ हैं)

Story first published:  Sunday, October 26, 2008, 16:11 [IST]
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
    Upcoming Matches
ENG Vs NZ - 2nd Test at Headingley Fri 24th May Test
Indian Premier League 2013 - 3rd Preliminary Final at Eden Gardens Fri 24th May IPL
Indian Premier League 2013 - Final at Eden Gardens Sun 26th May IPL