Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

याद मुझे तू आती है माँ

Written by: सुमन लता सिंह
Updated: Tuesday, September 11, 2012, 9:55 [IST]

Unforgettable Memories Of Mother

कहते हैं दुनिया में मां से बढ़कर कुछ नहीं। मां ही है, जो हमें इस दुनिया में लाती है और जीने के तौर-तरीके सिखाती है। यही कारण है कि मां के दूर होने पर इंसान को सबसे ज्‍यादा दु:ख होता है। मां से जुड़ी यादें इंसान मरते दम तक नहीं भुला पाता... लखनऊ की सुमन लता सिंह उसी दर्द और यादों को शब्‍दों में बयां कर रही हैं। सुमन लता इस समय दिल्‍ली की एक एनजीओ में कार्यरत हैं और सिविल सर्विसेस की तैयारी कर रही हैं।

याद मुझे तू आती है माँ

बारिश की रिमझिम बूंदों में, ख्वाब में और मेरी नींदों में,
हर पल तू मुस्काती है माँ,
याद मुझे तू आती है माँ।

जब-जब धूप का पहरा छाया, तूने अपना आँचल फैलाया,
भीड़ हो या हो तन्‍हायी, साथ है तेरा एहसास दिलाया।
अपने ममता के आँचल में, हर मुझे सुलाती है माँ,
याद मुझे तू आती है माँ।

मेरे नन्हे कदमों की आहट, तेरे ममतामयी दिल की राहत,
सब दिन बीते कई मौसम आये, कम न हुई कभी तेरी चाहत,
तन्हायी में तेरी ये बातें, आकर मुझे रुलाती है माँ,
याद मुझे तू आती है माँ।

आज भी मेरे खेल खिलौने, माँ तेरी झलक दिखाते हैं,
तेरे साथ में गुजरे पल मेरी माँ, अब भूले नहीं भुलाते हैं,
अपनी बांहों के घेरे में, जैसे मुझे झुलाती है माँ,
याद मुझे तू आती है माँ।

छोङ गई अपने पीछे तू, अपनी अनमिट सी परछाईं,
समझ नहीं पाएगी दुनिया, इस रिष्ते की निष्छल गहराई,
मेरे मन की छोटी सी बगिया, खुशियों से महकाती है माँ,
याद मुझे तू आती है माँ।

आपकी कलम- यदि आप की कलम भी कुछ कहती है, तो लिख भेजिये अपनी कविता या लेख hindi@oneindia.co.in पर।

Story first published:  Friday, August 24, 2012, 15:30 [IST]
English summary
Here is a Hindi poem on mother, written by Suman Lata which expressed love as well as unforgettable memories.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
1st Preliminary Final , Feroz Shah Kotla, Delhi
Match starts at 08:00 pm IST  
My Place My Voice
Nand Kishore Tiwari onNo two
CA Satish Shetty onJD
purushottam morwal on
prakashji on