Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

मां कालरात्रि सदैव शुभ फल देती हैं

Posted by:
Published: Thursday, March 29, 2012, 10:05 [IST]

7th Day Navratri Maa Kali Fast Aid0092

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ कालरात्रि रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

मां का सातवां रूप बड़ी ही विकराल है लेकिन मां ने यह रूप अपने भक्तों की भलाई के लिए ही रखा है। आज के रूप को कालरात्रि कहते हैं। कहते हैं दुष्टों का नाश करने के लिए कभी-कभी भयानक रूप धरना पड़ता है इसलिए मां ने यह रूप धारण किया है।
नवरात्रि के सातवें दिन माँ कालरात्रि की उपासना का विधान है। इस दिन साधक का मन 'सहस्रार' चक्र में स्थित रहता है। इसके लिए ब्रह्मांड की समस्त सिद्धियों का द्वार खुलने लगता है। माँ कालरात्रि सदैव शुभ फल ही देने वाली हैं।

इसी कारण इनका एक नाम 'शुभंकारी' भी है। अतः इनसे भक्तों को किसी प्रकार भी भयभीत अथवा आतंकित होने की आवश्यकता नहीं है। माँ कालरात्रि दुष्टों का विनाश करने वाली हैं।

दानव, दैत्य, राक्षस, भूत, प्रेत आदि इनके स्मरण मात्र से ही भयभीत होकर भाग जाते हैं। ये ग्रह-बाधाओं को भी दूर करने वाली हैं। इनके उपासकों को अग्नि-भय, जल-भय, जंतु-भय, शत्रु-भय, रात्रि-भय आदि कभी नहीं होते। इनकी कृपा से वह सर्वथा भय-मुक्त हो जाता है।

English summary
Maa Kalratri is 7th Form of maa Durga worshiped on 7th Navratri. Those who worship maa kalratri get eternal strength and be blessed by Devi Maa to be happy through out one’s life.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
IPL, Subrata Roy Sahara Stadium, Gahunje
Pune Warriors: 132 / 4, 17.4 Overs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
New Zealand: 25 / 4, 10 Overs
IPL, Rajiv Gandhi International Stadium, Uppal, Hyderabad
Match starts at 08:00 pm IST